Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़पानीपतहरियाणा

कांग्रेस और इनेलो मे मुख्यमंत्री बनने को लेकर जंग ;- मुख्यमंत्री मनोहर लाल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस और इनेलो मे मुख्यमंत्री बनने को लेकर जंग ;- मुख्यमंत्री मनोहर लाल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल ;- प्रदेश की मनोहर सरकार को चार साल पूरे ही चुके हैं और पांचवे साल में सरकार ने प्रवेश कर लिया है। इसी के चलते आज मुख्यमंत्री करनाल में मीडिया से रूबरू हुए और सरकार के कार्यो का विश्लेषण किया।हरियाणा में प्रधानमंत्री के दौरे की जानकारी दी और कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश वासियों को एक बड़ी सौगात भी दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री खट्टर ने इनेलो और कांग्रेस पर चुटकी ली और कहा कि इनेलो और कांग्रेस आज दोनों बराबर है इनमें झगड़े चल रहे हैं और इनमें कई चहरे हैं जो मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। हुड्डा, तंवर, सुरजेवाला, शैलजा यह सभी आपस में है बटे हुए लोग हैं । वही मुख्यमंत्री ने इनेलो के बीच चल रहे राजनीतिक घमासान पर कहा कि यह परिवारिक बात में क्या कहूं, यह उनकी आपसी बात है। लेकिन जनता सब कुछ समझ चुकी है। यह जनता को आगे लेकर जाने वाले नहीं हैं। इनेलो के कई विधायको का बीजेपी के सम्पर्क सवाल पर मनोहर लाल ने कहा की राजनीति में ऐसी बाते चलती रहती हैं। सम्पर्क तो हमारे पहले से ही उनके साथ हैं और ऐसी बाते हम खुलकर मीडिया के सामने बता नहीं सकते । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मनोहर लाल ने निशाना साधते हुए कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री है तो वह वहां देखें। मीडिया अखबारों की सुर्खियों के लिए केजरीवाल यह सब कर रहे हैं और हम भी दिल्ली की चार गलतियां गिनवा सकते हैं। लेकिन यह हम नहीं करते। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साथ ही कहा कि पांच जिलों में नगर निगम के चुनाव जल्द ही होंगे और उसकी तारीख का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!