करनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलगुड़गाँवचंडीगढ़जिंददेश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपानीपतयमुना नगरयमुनानगरराज्यहरियाणा

प्रदेश महिला भाजपा मीडिया प्रभारी नमिता शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा भाजपा सरकार ने दिया पारदर्शिता को बढ़ावा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
प्रदेश महिला भाजपा मीडिया प्रभारी नमिता शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा भाजपा सरकार ने दिया पारदर्शिता को बढ़ावा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- केंद्र एवम हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों तक पहुँच सके। इसके लिए सरकार ने डिजिटलाइजेशन के माध्यम से पारदर्शी नीतियां बनाई है। जिससे की योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी को उसके बैंक खाते मे प्राप्त होता है। इस योजना से न केवल लाभार्थियों की संख्या मे वृद्धि हुई बल्कि भ्रष्टाचार पर भी रोक लगी है।
पिछली सरकारों मे लोगो को कोई भी काम करवाने के लिए बार बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे पर लाभ की जगह केवल निराशा हाथ लगती थी तथा भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था। भाजपा सरकार मे अधिकतर सेवाए जनता को ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है। आज व्यवस्थाएं बदल रही है अटकाने और लटकाने का चलन जो पिछली सरकारों मे चलता आ रहा था भाजपा सरकार ने उसे समाप्त किया है।
फसल के पंजीकरण से लेकर पेंशन तक परिवार पहचान पत्र हो या प्रॉपर्टी आईडी स्वरोजगार स्थापित करने के लिए दिया जाने वाला ऋण हो या फिर बेटियो के जन्म पर मिलने वाला लाभ सभी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!