Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यसिरसाहरियाणाहिमाचल प्रदेशहिसार

पंजाब, हरियाणा में आज और कल भारी बारिश का खतरा, पंजाब में बाढ़ से 1414 और हरियाणा में 1298 गांव प्रभावित, लाखों एकड़ फसल हुई खराब*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब, हरियाणा में आज और कल भारी बारिश का खतरा, पंजाब में बाढ़ से 1414 और हरियाणा में 1298 गांव प्रभावित, लाखों एकड़ फसल हुई खराब*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- गिद्दड़पिंडी में जालंधर-फिरोजपुर ट्रैक की 20 मीटर पटरी बह गई।
पंजाब के विभिन्न जिलों में शनिवार रात से बारिश का दूसरा दौर शुरू हो गया। बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे लोगों को फिर चिंता सताने लगी है। होशियारपुर के दसूहा में सबसे अधिक 72 एमएम हुई है। किसानों की हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। सभी चो उफान पर हैं। पौंग बांध से रविवार शाम 6 बजे को ब्यास दरिया में 22300 क्यूसिक पानी छोड़ दिया गया। पंजाब में बाढ़ से 1414 गांव और हरियाणा में 1298 गांव प्रभावित हुए हैं। लगभग 5.50 लाख एकड़ से ज्यादा फसल पानी में खराब हो गई है। ब्यास से सटे तलवाड़ा, मुकेरियां, दसूहा, टांडा में हाई अलर्ट जारी किया गया। लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, फरीदकोट, बठिंडा और फिरोजपुर में बारिश हुई। मानसा जिले में चांदपुरा बांध की मरम्मत के लिए सेना ने मोर्चा संभाला है। सरकार ने सोमवार से सभी स्कूल खोलने का आदेश जारी कर दिया है।

हवा में रेल ट्रैक ​​- लोहियां में फिरोजपुर-जालंधर ट्रैक दुरुस्त करते रेलवे मुलाजिम

*हरियाणा: नदियों का जलस्तर घटा, दो जिलों में घग्घर का कहर जारी*
हरियाणा के बाढ़ग्रस्त 12 जिलों में से 10 जिलों में नदियों, नहरों, नालों का जलस्तर कम हो रहा है। पलवल में 24 घंटे में यमुना का जलस्तर 2 फीट घटा है। अभी घग्गर नदी दो जिलों में लगातार कहर बरपा रही है। सिरसा में शनिवार रात मीरपुर व सहारणी के पास नदी का तटबंध 3 जगह टूट गया। इससे 16 और गांवों की 5 हजार एकड़ फसल में पानी फैल गया। 48 घंटे में नदी का तटबंध 6 जगह टूट चुका है। इससे कुल 24 गांवों की 8 हजार एकड़ से ज्यादा फसल डूब चुकी है। कई गांवों में से लोगों ने पलायन भी शुरू कर दिया है।
फतेहाबाद में घग्गर का पानी ओवरफ्लो होने से टोहाना, जाखल, रतिया इलाके के 79 गांवों की करीब 69 हजार एकड़ फसल तबाह कर चुका है। जाखल मंडी में हैफेड के गोदामों के बाहर जलभराव हो गया। अब पानी फतेहाबाद की तरफ बढ़ रहा है। यह देर रात तक शहर के बाइपास तक पहुंच सकता है। रेस्क्यू के लिए प्रशासन ने आर्मी की 4 टुकड़ी बुलाई हैं। आर्मी की इंजीनियरिंग व हेल्थ टीम भी बुलाई गई हैं। 5,917 लोगों को बाढ़ से बचाया गया, 46,221 को राहत सामग्री दी गई …बाढ़ का पानी 24 घंटे में 87 और गांवों तक पहुंच गया। 518 और लोगों को रेस्क्यू किया। इनमें से 358 को कैंपों में भेजा है। कुल 1298 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 5,917 लोगों को रेस्क्यू किया। 37 कैंपों में 2852 लोग रह रहे हैं। 46,221 को राहत सामग्री दी गई। बारिश-बाढ़, बिजली गिरने से 33 मौतें हुई हैं। अम्बाला, फतेहाबाद, फरीदबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पंचकूला, पलवल, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर बाढ़ से प्रभावित हैं। 5.50 लाख एकड़ से ज्यादा फसल खराब हुई है। राहत-बचाव के लिए अम्बाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर में एनडीआरएफ की टीमें लगी हैं। अम्बाला, कैथल, यमुनानगर में आर्मी भी बुलाई हुई है।

*हिमाचल: 4414 करोड़ रुपए का नुकसान*

प्रदेश में रविवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश की 681 सड़कें और पानी की 5203 स्कीमें अब भी ठप हैं। प्राकृतिक आपदा से अब तक चल-अचल संपत्ति को 4414.95 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। अलग-अलग दुर्घटनाओं में अब तक 117 लोगों की मौत हो चुकी है। कई घर बह गए हैं। अगले दो दिन की बारिश से नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है।

*पंजाब में बांधों की स्थिति*

भाखड़ा बांध: रविवार शाम 5 बजे भाखड़ा बांध का जलस्तर ढाई फुट 1639.80 फीट पहुंच चुका है। आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में 5750, नंगल हाइडल चैनल में 11270, सतलुज दरिया में 640 क्यूसिक पानी छोड़ा गया।
रणजीत सागर: 34 सीएम. बढ़कर जलस्तर 523.23 मीटर रहा।
पौंग डैम: रविवार शाम 6 बजे जलस्तर 1370.34 फीट मापी। डैम की क्षमता 1410 फीट है।
आगे क्या… मौसम विभाग ने 17 और 18 जुलाई को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!