Sunday, February 23, 2025
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणाहिमाचल प्रदेश

हिमाचल CM की कुर्सी को लेकर कांग्रेस में मचा घमासान मचा, राजीव शुक्ला, ऑब्जर्वर भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा पहुंचे शिमला, आज देर शाम होगा सीएम चेहरे का फैंसला*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिमाचल CM की कुर्सी को लेकर कांग्रेस में मचा घमासान मचा, राजीव शुक्ला, ऑब्जर्वर भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा पहुंचे शिमला, आज देर शाम होगा सीएम चेहरे का फैंसला*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शिमला ;- हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पहले तो हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही रेस में आगे थीं, लेकिन अब प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू के अलावा 4 अन्य नेताओं मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा ठाकुर, चंद्र कुमार और धनीराम शांडिल ने भी दावा ठोक दिया है। CM चेहरे पर अंतिम फैसले को लेकर आज शाम शिमला स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक दल की मीटिंग होगी। इसके लिए कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, ऑब्जर्वर भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा आज सुबह शिमला पहुंचे। इधर, प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने शिमला में होटल के बाहर पार्टी ऑब्जर्वर भूपेश बघेल का कारकेड रोककर नारेबाजी की। वे प्रतिभा सिंह को CM बनाने की मांग कर रहे थे। विवाद की आशंका के चलते प्रियंका गांधी ने पहले ही दावेदारों की लिस्ट मंगा ली थी। उन्होंने 8 प्वाइंट्स में जानकारी मांगी थी। हालांकि, इन प्वाइंट्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!