अपराधकरनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के AIG कपूर की पत्नी कोमल शुक्रवार को विजिलेंस जांच में शामिल?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के AIG कपूर की पत्नी कोमल शुक्रवार को विजिलेंस जांच में शामिल?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के AIG आशीष कपूर की पत्नी कोमल कपूर आज शुक्रवार को विजिलेंस जांच में शामिल होगी। विजिलेंस द्वारा कोमल से एक के बाद एक उनके विभिन्न देशों के टूअर, पैसों के बंदोबस्त समेत करीब 35 सवाल पूछे गए हैं। इनके जवाब देने के लिए वह विजिलेंस से दो बार समय ले चुकी हैं और आज उन्हें सभी जवाब देने होंगे।
विजिलेंस ने कोमल से पूछा कि इसके लिए उनके पास टिकट, वहां ठहरने के दिनों और अन्य प्रकार के खर्च के लिए पैसों का बंदोबस्त कहां से और कैसे हुआ। यदि कोमल आज भी सवालों के जवाब नहीं देती तो ऐसे में जांच टीम आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू करेगी।
विजिलेंस टीम ने कोमल से पहली बार जांच में शामिल होने पर 25 लिखित सवाल पूछे थे। लेकिन जवाब के लिए उन्होंने समय मांगा, जबकि अगली बार दोबारा जांच में शामिल होने पर उन्होंने जवाब देने के बजाय और समय मांगा। ऐसे में जांच टीम ने उनसे करीब 11-12 सवाल और पूछे थे। कोमल कपूर को इन सभी सवालों के जवाब आज देने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!