Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशराज्यहरियाणा

हरियाणा में 13 एएसपी,24 डीएसपी ट्रैफिक पदों को मंजूरी, करनाल रेंज में 5 नए थाने भी खुलेंगे*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में 13 एएसपी,24 डीएसपी ट्रैफिक पदों को मंजूरी, करनाल रेंज में 5 नए थाने भी खुलेंगे*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा पुलिस महकमे में नए पदों को सृजित करने को मंजूरी दी गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए 13 एएसपी, 24 डीएसपी ट्रैफिक और करनाल रेंज में पांच नए थाने खोले जाएंगे। नए पदों के लिए गृह विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। सीएम मनोहर लाल ने इस प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। नए पदों के सृजन के बाद अब ये केस वित्त मंत्रालय को भेज दिया गया है। इन जिलों में नियुक्त किये जायेंगे नए एएसपी
1. अंबाला
2. यमुनानगर
3. करनाल
4. पानीपत
5. कैथल
6. हिसार
7. महेंद्रगढ़
8. रेवाड़ी
9. फतेहाबाद
10. झज्जर
11. मेवात
12. पलवल
13.चरखी दादरी
इन शहरों में नियुक्त किए जाएंगे डीएसपी,पंचकूला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पलवल, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और यमुनानगर में ट्रैफिक डीएसपी के एक एक पद सृजित किये हैं। फरीदाबाद में 4 और गुरुग्राम में 6 पद सृजित किये हैं। करनाल रेंज में 5 नए थाने खुलेंगे। करनाल रेंज में 5 नए थाने खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। करनाल में दो और पानीपत में तीन नए थाने खोले जाएंगे । जिनमें 350 पुलिस कर्मचारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!