Friday, September 13, 2024
Latest:
अपराधकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतफरीदाबादहरियाणा

हरियाणा के IAS अफसर को फरीदाबाद निगम में हुए 1.11 करोड़ के करप्शन केस मामले में कल किया था गिरफ्तार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के IAS अफसर को फरीदाबाद निगम में हुए 1.11 करोड़ के करप्शन केस मामले में कल किया था गिरफ्तार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
फरीदाबाद ;- हरियाणा में फरीदाबाद नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर रहे IAS अधिकारी धर्मेंद्र सिंह को SIT ने गुरुग्राम स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। उनका नाम निगम में हुए 1.11 करोड़ रुपए के करप्शन केस में सामने आया था। फिलहाल IAS धर्मेन्द्र सिंह सोनीपत नगर निगम कमिश्नर के साथ हरियाणा भवन के एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर का पदभार भी संभाल रहे हैं। नई दिल्ली निवासी मैसर्स हरचंद दास गुप्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ललित मित्तल ने जून 2022 में फरीदाबाद कोतवाली थाना में 1.11 करोड़ रुपए हड़पने की FIR दर्ज कराई थी। ये पैसे सरकारी ठेका दिलाने की एवज में पंकज गर्ग, आरबी शर्मा, जेके भाटिया द्वारा लिए गए थे। उसे फरीदाबाद नगर निगम में ठेका दिलाने की बात कही गई थी। उसके लिए आरोपियों ने अधिकारियों से सेटिंग होने का हवाला भी दिया।
साथ ही बताया कि दिए हुए पैसे अधिकारियों को दिए गए हैं। ललित मित्तल को किसी तरह का ठेका नहीं मिला तो उसने शिकायत दर्ज कराई। इस पूरे मामले में कोतवाली थाना में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों ने ACP विष्णु प्रसाद के नेतृत्व में SIT गठित की थी। SIT ने कार्रवाई करते हुए देर रात धर्मेंद्र सिंह को उनके गुरुग्राम स्थित घर से गिरफ्तार किया है।
जिस समय यह मामला उजागर हुआ उस वक्त धर्मेन्द सिंह नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर थे। धर्मेंद्र सिंह फिलहाल सोनीपत नगर निगम कमिश्नर के साथ हरियाणा भवन के एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर का पदभार भी संभाल रहे हैं। पुलिस को सोनीपत में नगर निगम आयुक्त रहते हुए एक इमारत के निर्माण में भी गड़बड़ी करने की जानकारी मिली। उन्होंने 52 करोड़ के टेंडर की राशि को बढ़ाकर 87 करोड़ कर दिया था। SIT ने इसकी जांच तकनीकी टीम से कराई। जांच में घोटाले की कड़ियां जोड़ने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है।
फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि IAS अधिकारी धर्मेंद्र सिंह को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। बीती रात नागरिक अस्पताल बादशाह खान में उनका मेडिकल करवाया गया। उन्हें मंगलवार यानी आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!