Saturday, September 21, 2024
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराजस्थानराज्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

*आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा आलाकमान ने CP JOSHI को बनाया राजस्थान भाजपा का नया अध्यक्ष* *हरियाणा मंत्रिमंडल में भी फेरबदल की संभावना?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा आलाकमान ने CP JOSHI को बनाया राजस्थान भाजपा का नया अध्यक्ष*

*BJP ने अनेक प्रदेशो अध्यक्ष बदले, नए अध्यक्षों की नियुक्ति; बिहार, दिल्ली, राजस्थान तथा ओडिशा में हुआ परिवर्तन*

चुनावों के मद्देनजर तमाम राजनीतिक पार्टियां समय-समय पर अपने विभिन्न प्रदेश संगठनों में बदलाव व उन्हें और मजबूत बनाने का काम करती रहती हैं। जहां इसी कड़ी में अब बीजेपी ने दिल्ली, बिहार, राजस्थान और ओडिशा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

वीरेंद्र सचदेवा अब दिल्ली के स्थाई प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

दिल्ली नगर निगम चुनाव में करारी को लेकर आदेश गुप्ता के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद दिसंबर 2022 में बीजेपी हाईकमान ने वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। यानि अस्थाई तौर पर। मगर अब वीरेंद्र सचदेवा की दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद पर स्थाई नियुक्ति कर दी गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इसकी मंजूरी दी है।

बिहार में सम्राट चौधरी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

वहीं बिहार में नितीश के साथ गठबंधन की सरकार टूटने के बाद यहां भी नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सम्राट चौधरी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सम्राट चौधरी मौजूदा समय में बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।
इधर, राजस्थान में चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सीपी जोशी यानि चंद्र प्रकाश जोशी को राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सीपी जोशी मौजूदा समय में लोकसभा सांसद हैं।
ओडिशा में मनमोहन सामल को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनमोहन सामल को ओडिशा का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मनमोहन सामल पूर्व में मंत्री रह चुके हैं।

*हरियाणा मंत्रिमंडल में भी फेरबदल की संभावना?*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!