अम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलखेलगुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीजिंदज्योतिषझज्जरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपलवलपानीपतफरीदाबादफैशनभिवानीयमुना नगरराज्यरेवाड़ीरोहतकशिक्षासिरसासोनीपतहरियाणाहिसार

हरियाणा में 9 साल बाद कांग्रेस संगठन खड़ा करने की तैयारी, कार्यकर्ताओं में संशय फिर भी बरकरार?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में 9 साल बाद कांग्रेस संगठन खड़ा करने की तैयारी, कार्यकर्ताओं में संशय फिर भी बरकरार?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में एक बार फिर कांग्रेस संगठन को खड़ा करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। कांग्रेस के बड़े नेताओं में आपसी विवाद होने के बावजूद भी कांग्रेस संगठन को खड़ा करने के लिए मजबूरी वश सभी नेता तैयार हो गए हैं। क्योंकि यह सभी नेता जानते हैं यदि हरियाणा में भाजपा को परास्त करना है तो बिना कार्यकर्ताओं के मजबूत संगठन को साथ लिए बिना नहीं जीत सकते। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कुछ ही दिनों में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं की घोषणा कर दी जाएगी। निजी सूत्रों की बात करें तो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस से डेलीगेट, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व जिला अध्यक्ष भी वोट डालने के अधिकार रखते हैं। परंतु हरियाणा में अभी तक संगठन नहीं बना था इसीलिए अब मजबूरी बन गयी है कांग्रेस संगठन की घोषणा करने के लिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान , नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, OBC प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव, पूर्व मंत्री व विधायक किरण चौधरी सभी ने अपने अपने सदस्यों को संगठन में शामिल करने के लिए और मजबूत पद देने के लिए पूरा जोर लगा रखा है। अब ऐसी उम्मीद जगी है कि हरियाणा कांग्रेस कमेटी का संगठन खड़ा हो जाएगा और इसकी शीघ्र घोषणा कर दी जाएगी। लेकिन राजनीतिक जानकारों का यह कहना है कांग्रेस नेता बहुत ही ढीठ लोग है जो अपना नुकसान तो कर सकते है पर संगठन को मजबूत बनाने के मामले में पीछे हट जाते है। क्योंकि हरियाणा कांग्रेस में जातिवाद और धड़ेबंदी सबसे ज्यादा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं है कि हरियाणा कांग्रेस कमेटी संगठन के गठन की प्रक्रिया पूरी कर।लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!