अपराधकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

शातिर चोरों ने चंडीगढ़ CBI की ASP के घर की चोरी, पुलिस ने जांच कार्यवाही की शुरू!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शातिर चोरों ने चंडीगढ़ CBI की ASP के घर की चोरी, पुलिस ने जांच कार्यवाही की शुरू!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ CBI की ASP के घर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस जानकारी के मुताबिक चोर घर के पिछला गेट का ताला तोड़ अंदर दाखिल हुए। घर का सारा सामान बिखरा हुआ पाया गया है। बता दें कि CBI का हैड क्वार्टर सेक्टर 30 में है। ASP के सेक्टर 22 स्थित घर में यह वारदात हुई है। जानकारी के मुताबिक घटना का पता पुलिस को एक पड़ोसी के जरिए लगा। बीते शुक्रवार को पड़ोसी को ASP सीमा पाहुजा के घर के दरवाजे खुले दिखे जबकि पिछले एक सप्ताह से ASP बाहर हैं। पड़ोसी ने ASP को उनके घर में लूट की जानकारी दी। घटना की जानकारी पाकर सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन से टीम डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ घर पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है और पता लगा रही है कि क्या क्या सामान चोरी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!