चंडीगढ़देश-विदेशफ़तेहाबादराज्यसिरसाहिसार

रोडवेज़ बस में यात्रियों से एएसआई ने की अवैध वसूली,एसपी ने किया ससपेंड*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,
रोडवेज़ बस में यात्रियों से एएसआई ने की अवैध वसूली,एसपी ने किया ससपेंड*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
फतेहाबाद :- फतेहाबाद मे रोडवेज बस की आड़ में पुलिसकर्मियों के द्वारा यात्रियों से अवैध वसूली करने के मामले मे खबर का असर सामने आया है। यात्रियों से अवैध वसूली करने वाले आरोपी एएसआई हरदत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बारे मे जानकारी देते हुए डीएसपी धर्मवीर पुनिया ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मी की गलती के कारण पुलिस विभाग की छवि खराब हुई हैं जिसके चलते एसपी दीपक सहारण की ओर से आरोपी पुलिस कर्मी को सस्पेंड किया गया है।
गौरतलब है कि कल फतेहाबाद से भूना जा रही रोडवेज बस में पुलिसकर्मी के द्वारा यात्रियों से अवैध वसूली की गई थी। यात्रियों से पैसे एकत्र किए गए और उन्हें उसकी एवज में टिकट नहीं दी गई। जब यात्रियों ने पुलिसकर्मियों से पैसे एकत्र करने का सवाल पूछा, तो पुलिस कर्मियों का कहना था कि बस में तेल डलवाने के लिए पैसे एकत्र किए जा रहे हैं। यात्रियों के द्वारा अवैध वसूली कर रहे पुलिसकर्मी की वीडियो भी बनाई गई थी। जिसे प्रमुखता से दिखाया गया। जिसके बाद अब पुलिस विभाग के द्वारा अवैध वूसली करने वाले एएसआई को सस्पेंड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!