Wednesday, September 11, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हिमाचल मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 7 नए मंत्रीयों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, 6 MLA बने CPS*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिमाचल मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 7 नए मंत्रीयों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, 6 MLA बने CPS*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शिमला ;- हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने आज 7 मंत्रियों काे शपथ दिलाई। इनमें सबसे पहले कर्नल धनीराम शांडिल को शपथ दिलाई गई। इनके बाद विधायक चंद्र कुमार, हर्षवर्धन, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।
अकेले शिमला जिले से 3 विधायक विक्रमादित्य, रोहित और अनिरुद्ध मंत्री बने हैं। इसके अलावा कांगड़ा से चंद्र कुमार, किन्नौर से जगत ​​​​​​सिंह ​नेगी, सोलन से धनीराम शांडिल और सिरमौर से हर्षवर्धन को भी मंत्री बनाया गया है। हमीरपुर से CM सुखविंदर सुक्खू और ऊना से डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री हैं। 5 जिलों को कोई मंत्री पद नहीं मिला। मंत्रियों को शपथ दिलाने से पहले मंत्री बनने से चूके 6 विधायकों को CM ने मुख्य संसदीय सचिव (CPS) की शपथ दिलाई। इनमें सुंदर सिंह ठाकुर, एमएल ब्राक्टा, राम कुमार, आशीष बुटेल, किशोरी लाल और संजय अवस्थी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!