Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तर प्रदेशउत्तराखंडचंडीगढ़तमिलनाडुदेश-विदेशराज्यहरियाणा

यूपी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी का हुआ निधन, जन्मदिन ही बना अंतिम दिन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,
यूपी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी का हुआ निधन, जन्मदिन ही बना अंतिम दिन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली :- कांग्रेस के दिग्गज एवं वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 93 साल के थे। दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। खास बात ये है कि एनडी तिवारी आज ही के दिन यानी 18 अक्टूबर 1925 कुमाऊंनी परिवार में पैदा हुए थे। वह आंध्र प्रदेश के गवर्नर भी रह चुके हैं। उनके परिवार में पत्नी उज्ज्वला और बेटा रोहित शेखर हैं।
उत्तराखंड में 18 अक्टूबर 1925 को नैनीताल जिले के बलोती गांव में जन्मे तिवारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। उनके परिवार में उनकी पत्नी उज्ज्वला तिवारी और एक पुत्र रोहित शेखर हैं। भारत छोड़ो आंदोलन में जेल जाने वाले तिवारी ने आजादी के बाद प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से अपना राजनीति कैरियर शुरू किया था। वह बाद में कांग्रेस के प्रमुख नेता बने और देश के पहले एेसे राजनीतिज्ञ हुए जिन्हें दो राज्यों के मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर तिवारी कांग्रेस की भी स्थापना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!