गुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीदेश-विदेशनारनौलमहेंद्रगढ़राज्यहरियाणा

हरियाणा भाजपा ने 2019 में बनानी है यदि सरकार, तो रामबिलास शर्मा के हाथ में देनी होगी राज्य की कमान!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा भाजपा ने 2019 में बनानी है यदि सरकार, तो रामबिलास शर्मा के हाथ में देनी होगी राज्य की कमान!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चण्डीगढ़ (राष्ट्रीय खोज):- दिन-प्रतिदिन हरियाणा प्रदेश में गिरती हुई भाजपा की साख को यदि भाजपा आलाकमान ने समय रहते नहीं सम्भाला तो फिर भाजपा के पास पछताने के सिवाय कुछ नहीं रह जाएगा। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचारों के कारण इतनी बदनाम हो गई थी कि हरियाणा की जनता ने न चाहते हुए भी भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनवाई। इसमें भी कोई संशय नहीं कि हरियाणा की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए ही भाजपा को वोट दिया था। परन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा आलाकमान ने हरियाणा की जनता और शिक्षा मन्त्री रामबिलास शर्मा के साथ विश्वासघात करते हुए ना समझ, अनुभवहीन एवं अयोग्य मनोहर लाल खटटर को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया। उसी दिन से हरियाणा प्रदेश में भ्रष्टाचारी अधिकारियों के कारण भाजपा की चूलें हिलनी शुरू हो गई थी। अनुभवहीन मनोहर लाल खटटर को मुख्यमंत्री बनाने का अर्थ यह साबित हुआ कि प्रदेश में अफसर शाही मंत्रियों और नेताओं पर भारी पड़ने लग गई तथा प्रदेश में भ्रष्टाचार पूर्ववर्ती सरकारों से भी जयादा नजर आने लगा। आज हरियाणा की जनता और भाजपा के कार्यकर्ता खुली जुबान से आम जनता के बीच में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हरियाणा में जिस ईमानदार भाजपा शासन की कल्पना करते हुए कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत करके सरकार बनाई थी। आज वही कार्यकर्ता शर्म के मारे लोगों से आंख नहीं मिला रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मांग है कि हरियाणा में यदि 2019 के चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनानी है तो प्रदेश के लोकप्रिय, पांच बार विधायक रह चुके आम जन प्यारे अनुभवी नेता रामबिलास शर्मा के हाथों शीघ्र ही मुख्यमंत्री की कमान सौंपनी होगी। इससे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता तथा जनता में पुनः विश्वास पैदा हो जाएगा और एक बार फिर हरियाणा में रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में सरकार बनने के आसार बन जाएंगे। प्रदेश से सभी भ्रष्ट अधिकारियों और भ्रष्टाचारियों का सफाया हो जाएगा। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आलाकमान से मांग की है कि यदि प्रदेश में विधानसभा एवं लोकसभा के चुनावों में जीत हासिल करनी है तो प्रदेश भाजपा और सरकार की कमान शिक्षा मन्त्री रामबिलास शर्मा के हाथ सौंपनी होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!