करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणाहिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 30 पदाधिकारियों को पार्टी से किया निष्कासित*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 30 पदाधिकारियों को पार्टी से किया निष्कासित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शिमला ;- हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 30 पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित किया है। जिला शिमला और चौपाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के इन पदाधिकारियों की प्राथमिक सदस्यता छह साल के लिए रद्द की गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने यह कार्रवाई चौपाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की शिकायत पर की है। चौपाल में इन पदाधिकारियों पर कार्रवाई
कांग्रेस ने यूथ कांग्रेस चौपाल के अध्यक्ष अनिश दीवान, पूर्व अध्यक्ष दिनेश राणा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (BCC) प्रधान नागचंद तुलियान, महासचिव BCC नागचंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष BCC कुपवी सुखराम नगरैक, सचिव BCC चौपाल अतर राणा, सचिव BCC चौपाल अक्षय ब्रागटा, सचिव BCC चौपाल शुरवीर राणा, सचिव BCC चौपाल हार्दिक भंडारी, पूर्व प्रधान यूथ कांग्रेस चौपाल वीरेंद्र धांटा, पंचायती राज कांग्रेस के प्रधान मोहर सिंह मेघटा, BCC चौपाल के उपप्रधान हेतराम कैंथला, सचिव BCC चौपाल नीरज सरकाली, सचिव यूथ कांग्रेस चौपाल जितेंद्र शर्मा, सचिव यूथ कांग्रेस चौपाल रोहित रमटा महासचिव यूथ कांग्रेस चौपाल बृज मोहन, उपप्रधान यूथ कांग्रेस चौपाल दिनेश शर्मा को निष्कासित किया गया है।
शिमला ग्रामीण से इन नेताओं पर गिरी गाज
शिमला ग्रामीण से जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) से पूर्व प्रधान धीरेंद्र चौहान, उपप्रधान DCC शिमला ग्रामीण बीना पोटन, DCC उपप्रधान रामलाल, DCC उपप्रधान कृष्ण रांटा, महासचिव DYC बसंत नेवाली, पूर्व उपप्रधान DCC शिमला श्याम शर्मा पर गाज गिरी है। पूर्व सेवादल की आयोजक सचिव संतोष डोगरा, कुलदीप ओक्टा, हिमाचल किसान कांग्रेस उपप्रधान दिनेश घुंटा, NSUI के महासचिव हितेंद्र चौहान और पूर्व महासचिव यूथ कांग्रेस नरेश दास्टा, महासचिव यूथ कांग्रेस महेश ठाकुर को छह साल के लिए निष्कासित किया।
इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी तीन दर्जन से ज्यादा नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। आने वाले दिनों में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!