अपराधकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पंजाब विजिलेंस ने गबन केस में मार्कफेड के सीनियर ब्रांच अधिकारी को किया गिरफ्तार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब विजिलेंस ने गबन केस में मार्कफेड के सीनियर ब्रांच अधिकारी को किया गिरफ्तार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पटियाला ;- पटियाला में बड़ी करवाई करते हुए विजिलेंस ने मार्कफेड के सीनियर ब्रांच अधिकारी राजबीर सिंह बैंस को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा राजबीर सिंह समेत मार्कफेड के 4 अन्य कर्मचारियों पर राजपुरा में MRM कॉम्प्लेक्स में भंडार की 6097 क्विंटल गेहूं की 12,194 बोरियां गबन करने का आरोप है। हेराफेरी से सरकारी खजाने को 1 करोड़ 24 लाख 61 हजार का नुकसान पहुंचा है। इस बारे में जानकारी देते देते विजिलेंस के अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में IPC और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में केस दर्ज किया गया था। इस केस में राजबीर सिंह बैंस सीनियर ब्रांच अफ़सर मार्कफेड (राजपुरा), फरीद खान, निगरान (कस्टोडियन), एमआरएम कंपलैक्स और दलेर सिंह, सेल्समैन को इस गबन का जिम्मेदार पाया गया। इस मामले की जांच के दौरान अश्वनी कुमार, फील्ड अफसर, ओपन पलिंथ (गोदाम), गांव ढींडसा, राजपुरा को भी बाद में नामजद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!