करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

गुट बाजी के चलते हरियाणा कांग्रेस संगठन की लिस्ट पर लगी रोक,पूर्व कांग्रेस MLA अनिल धंतौड़ी के इस्तीफे के बाद जागी हरियाणा कांग्रेस!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गुट बाजी के चलते हरियाणा कांग्रेस संगठन की लिस्ट पर लगी रोक,पूर्व कांग्रेस MLA अनिल धंतौड़ी के इस्तीफे के बाद जागी हरियाणा कांग्रेस!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के पूर्व विधायक व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल धंतौड़ी के कांग्रेस को अलविदा कहने पर हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी एकबार फिर जग जाहिर हो गयी है। जिस तरह धंतौड़ी ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा पर परिवारवाद व गुटबाजी को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। इससे साफ हो गया है कि हरियाणा कांग्रेस में सब कुछ ठीक नही चल रहा है। हरियाणा में पार्टी संगठन बनने का इंतजार कर रहे कांग्रेसियों को अभी ओर इंतजार करना पड़ेगा। आदमपुर उप चुनाव के कारण हरियाणा कांग्रेस के संगठन की सूची एक बार फिर से लटक गई है। आदमपुर उप चुनाव से पहले सूची जारी करने पर पार्टी में बगावत और गुटबाजी की आशंका है। इसलिए प्रदेश कांग्रेस अब सूची को उप चुनाव के बाद ही जारी करेगी।
हरियाणा कांग्रेस में कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी और हुड्‌डा गुट है। हालांकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव और आदमपुर उप चुनाव की व्यस्तता के कारण संगठन की सूची जारी नहीं की जा रही। 8 साल से हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के भरोसे ही चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!