Wednesday, September 18, 2024
Latest:
अपराधकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

CRPF जवान निकला नकली CBI अधिकारी, शिकायतकर्ता ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल, सह आरोपी फरार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
CRPF जवान निकला नकली CBI अधिकारी, शिकायतकर्ता ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल, सह आरोपी फरार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंचकूला ;- हरियाणा के पंचकूला जिले के सेक्टर-2 में कोठी में घुसकर नकली CBI अफसर बन कर वसूली करने वाला आरोपी CRPF का जवान निकला है। उसकी ड्यूटी झारखंड में थी। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले का रहने वाला है।
वहीं उसके साथी के बारे में पुलिस ज्यादा कुछ पता नहीं लगा पाई है। अभी दानिश इकबाल नामक आरोपी CRPF जवान पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उसकी तबियत को देखते हुए ज्यादा पूछताछ नहीं कर पा रही है। जैसे ही वह ठीक होगा, उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर शिकायतकर्ता ने इस घटना को गहरी साजिश बताया है। उन्होंने इस घटना को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह जिस कोठी में रह रहे हैं, उसकी कीमत 7 से 8 करोड़ रुपए है और इसे हड़पने की कोशिश हो रही है। वर्ष 2017 में उन पर उनकी पंचकूला सेक्टर-15 स्थित दुकान पर हमला भी हुआ था। मामले में उल्टा पुलिस ने उन पर ही केस दर्ज कर दिया। हाल ही में वह उस केस में बरी हुए हैं।

एक्टिव पर सवार सह आरोपी, जिसका पुलिस पता लगा रही है।
एक्टिव पर सवार सह आरोपी, जिसका पुलिस पता लगा रही है।
कोठी मालिक और शिकायतकर्ता बब्बन जैदी का कहना है कि नकली CBI अफसर की जांच किए बिना उसके साथ पंचकूला पुलिस मुलाजिम उनकी कोठी तक भेजना पुलिस की कार्रवाई पर भी संदेह जाहिर करता है। जैदी का कहना है कि जल्द वह पुलिस के उच्चाधिकारियों को इस घटना की उचित जांच करने और थाना पुलिस की भूमिका जांचने के लिए शिकायत देंगे।
जैदी ने कहा कि घटना के बाद आज CRPF के अफसर उनके घर आए थे। उनसे पूछताछ की गई। जैदी का कहना है कि आरोपी दानिश इकबाल की जिस प्रकार की कद काठी और हेयर कटिंग थी, वह जवान ही लग रहा था। सह आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापामारी कर रही हैं। दूसरी ओर, जिस टू व्हीलर पर आरोपी आए थे, उसका नंबर पुलिस नोट कर चुकी है।शिकायतकर्ता जैदी ने कहा कि आरोपी नकली CBI अफसर उन्हें रायपुररानी स्थित उनके जीजा के मकान पर भी पूछताछ के नाम पर चलने को कह रहे थे। जैदी ने कहा है कि वह जिस कोठी में रह रहे हैं, उसका कोर्ट केस भी चला था। ऐसे में उन्हें संदेह है कि कोठी कब्जाने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि नकली CBI अफसरों ने शिकायतकर्ता को देश विरोधी गतिविधियों में फंसाने की धमकी देकर 1 लाख रुपए और आईफोन की मांग की थी। सोमवार सुबह 11 बजे वह पुलिस जवान लेकर कोठी में दाखिल हुए। खाना खाया और विडियोग्राफी करने के बाद धमकाते हुए पैसों की मांग की थी। पंचकूला सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामले में फिरौती मांगने, धमकाने, आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!