Sunday, February 23, 2025
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक रुल तोड़ने वाले पंजाब आप पार्टी के MLA का कटा चालान!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ में ट्रैफिक रुल तोड़ने वाले पंजाब आप पार्टी के MLA का कटा चालान!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सिटी बीयूटीफुल चंडीगढ़ की पुलिस ट्रैफिक नियमों को लेकर बहुत ज्यादा सख्त है। थोड़ी सी भी चूक हो जाय तो चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस झट से चालान काट देती है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की यह सख्ती अब पंजाब के एक AAP विधायक पर भारी पड़ गई है| दरअसल, पंजाब के लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी का चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया है| विधायक गुरप्रीत गोगी चंडीगढ़ में बिना हेलमेट पहने बाइक पर चला रहे थे।
बताते हैं कि, AAP विधायक गुरप्रीत गोगी ने चंडीगढ़ में एक रोष मार्च के दौरान बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाई| जहां ट्रैफिक नियमों का उलंघन करते हुए गुरप्रीत गोगी तस्वीरों और वीडियो में कैद हो गए और इसके बाद उनकी ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों ने पोस्ट कीं और चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस से मांग की कि विधायक जी का भी चालान काटा जाए| नियम सबके लिए बराबर हैं| बतादें कि, सोशल मीडिया पर विधायक गुरप्रीत गोगी के चालान को लेकर लोगों में खूब सक्रियता दिख रही थी| और आखिरकार चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने भी विधायक गुरप्रीत गोगी का चालान काट दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!