Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में 11 बजे CM मान की कोठी का घेराव करने के लिए करेगी कूच, विधानसभा सेशन पर गवर्नर द्वारा रोक लगाने के फैसले का किया स्वागत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में 11 बजे CM मान की कोठी का घेराव करने के लिए करेगी कूच, विधानसभा सेशन पर गवर्नर द्वारा रोक लगाने के फैसले का किया स्वागत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने CM भगवंत मान द्वारा दो-तिहाई बहुमत वाली पंजाब की AAP सरकार के विश्वासमत पेश करने के लिए बुलाए विधानसभा सेशन पर पंजाब गवर्नर द्वारा रोक लगाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि गवर्नर द्वारा एक दिवसीय विधानसभा सेशन पर रोक लगाने का फैसला संविधान के अनुसार है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा सुबह 11:30 बजे CM भगवंत मान के घर का घेराव करने के लिए सेक्टर-37/A भाजपा मुख्यालय से कूच करेगी। इस रोष मार्च में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भगवंत मान के लिए केजरीवाल द्वारा कही हर बात संविधान है और वह उसकी पालना करना अपना अपना परम कर्तव्य मानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा द्वारा इस संबंध में गवर्नर को पत्र भी लिखा गया था। उन्होंने AAP द्वारा गवर्नर के फैसले पर सवाल खड़े करके इसे लोकतंत्र की हत्या करार देने के बयान की घोर निंदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!