Thursday, September 12, 2024
Latest:
अपराधकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलगुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीजिंददेश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

CM फ्लाइंग रेड में खुलासा होने के बाद पानीपत नगर निगम कमिश्नर ने टैक्स ब्रांच के 2 क्लर्क किए सस्पेंड!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
CM फ्लाइंग रेड में खुलासा होने के बाद पानीपत नगर निगम कमिश्नर ने टैक्स ब्रांच के 2 क्लर्क किए सस्पेंड!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत (राजेश ओबराय) ;- हरियाणा में पानीपत नगर निगम में 2 दिन चली सीएम फ्लाइंग और विजिलेंस की जांच के बाद बुधवार शाम को एक बड़ी कार्रवाई सामने आई। नगर निगम कमिश्नर श्यामलाल पूनिया ने निगम कार्यालय के टैक्स ब्रांच में कार्यरत 2 क्लर्क को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही दोनों को स्थापना शाखा में भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद निगम के अन्य लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। चर्चा है कि अभी कई कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है। निलंबित कर्मचारी दोनों ही टैक्स ब्रांच में कार्यरत थे। उनकी पब्लिक डीलिंग में अनियमितताएं बरतने, बदतमीजी करने समेत कई तरह की शिकायतें थी।अब दोनों को स्थापना शाखा में भेज दिया है। क्योंकि दोनों को पहले भी तीन बार चेतावनी दी जा चुकी थी। एडिशनल नगर निगम कमिश्नर द्वारा भी एक बार चेतावनी दी जा चुकी थी। बावजूद इसके दोनों का रवैया इसी तरह का था। अब दोनों पर कार्रवाई की गई है। वही सूत्रों के अनुसार यह भी पता लगा कि दोनों पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे थे, जो कि विजिलेंस जांच में भी बात सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!