Monday, July 1, 2024
Latest:
खेल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड ने संगठनात्मक विस्तार और पंचायती मैनेजमेंट को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड ने संगठनात्मक विस्तार और पंचायती मैनेजमेंट को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक ;- हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड ने रोहतक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा हमे सबसे पहले संगठन को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा संगठनात्मक विस्तार, पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव और सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण की नीतियों को अंतिम पात्र तक पहुचाना चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा सितंबर के प्रथम सप्ताह में बड़े स्तर पर बैठकें आयोजित करेगी। एक से 8 सितंबर तक 4 हजार शक्ति प्रमुखों की बैठक होंगी और इन बैठकों में करीब 1 लाख कार्यकर्ता भागीदार होंगे। वे सोमवार को रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4 हजार शक्ति केंद्र प्रमुख हैं। शक्ति केंद्र प्रमुख स्तर पर होने वाली इन बैठकों में ग्राम प्रमुख, सह ग्राम-प्रमुख, त्रिदेव को बुलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!