करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा पंजाब सरकार के उड़न खटोले के इस्तेमाल करने पर एकाएक गरमाई सियासत!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा पंजाब सरकार के उड़न खटोले के इस्तेमाल करने पर एकाएक गरमाई सियासत!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा पंजाब सरकार के उड़न खटोले का इस्तेमाल करने पर एकाएक सियासत गरमा गई है। बुद्धिजीवी लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। सरकारी हेलिकॉप्टर पर जबरदस्त सियासत होने लगी है। क्योंकि आजकल हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। वह इस हेलिकॉप्टर के जरिए हांसी में गए थे। इसकी वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने सीधे CM भगवंत मान को ही घेर लिया। पंजाब कांग्रेस ने मान से पूछा कि क्या वह बताएंगे कि पंजाब सरकार के सरकारी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल हरियाणा के उप मुख्यमंत्री क्यों कर रहे हैं?।
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इस बारे में कहा कि हम एक-दूसरे से शेयर करते रहते हैं। वह भी हमारा हेलिकॉप्टर इस्तेमाल करते रहते हैं। इसमें कोई राजनीतिक मेलमिलाप की बात नही है। हेलिकॉप्टर को लेकर शुरूआत में आलोचना झेलने के बाद मान सरकार ने चुप्पी साध ली है। यहां तक कि CM के हेलिकॉप्टर दौरे के बारे में RTI के तहत जानकारी देने से भी मना कर दिया। इस बारे में जब CM भगवंत मान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह लोगों का सवाल है। बहुत सी चीजें प्रशासन में ऐसी होती हैं, जो बाहर नहीं जानी होती। इससे पहले सीएम भगवंत मान खुद पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की हेलिकॉप्टर यात्रा को लेकर मजाक उड़ाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!