Wednesday, July 3, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरेवाड़ीरोहतकस्वास्थ्यहरियाणा

रोहतक PGI कर्मचारियों की प्रशासन को चेतावनी कौशल रोजगार निगम में करें शामिल, नहीं तो करेंगे हड़ताल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक PGI कर्मचारियों की प्रशासन को चेतावनी कौशल रोजगार निगम में करें शामिल, नहीं तो करेंगे हड़ताल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के रोहतक स्थित पीजीआई के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार को पीजीआई स्थित पार्क में एकत्रित हुए। इस दौरान सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर मंथन किया और अधिकारियों को अवगत करवाने की बात कही। इस दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी तो वे जल्द ही हड़ताल करेंगे। सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर जाने के कारण पीजीआई का कामकाज भी ठप हो जाएगा। प्रधान जितेंद्र, अजय व मुकेश आदि ने कहा की बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कौशल रोजगार योजना में शामिल किया जाए। सभी विभागों के कर्मचारियों को कौशल रोजगार योजना में शामिल किया जा रहा है, केवल उन्हें ही शामिल नहीं किया जा रहा। साथ ही उनका डीसी रेट भी नहीं बढ़ाया जा रहा। जिसके कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांगों को लेकर वे कई बार अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अधिकारियों को शिकायतें भी दी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं बना। जिस कारण कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। मांगों को लेकर अब प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगे। अगर मांग नहीं मानी जाती हैं तो वे हड़ताल करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि पीजीआई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नाजायज तंग किया जा रहा है। उनकी ड्यूटी सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक हैं, लेकिन समय से आधा घंटे पहले बुलाया जाता है। जिसके बाद ड्यूटी समय से केवल मात्र दस मिनट पहले ही अंगूठे से हाजिरी लगाई जाती है। ड्यूटी खत्म होने के बाद भी हाजिरी के नाम पर काफी समय परेशान किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!