Wednesday, July 3, 2024
Latest:
अम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतयमुना नगरयमुनानगररोहतकशिक्षासोनीपतस्वास्थ्यहरियाणाहिसार

पूरे देश के कश्यप व OBC समाज के कुशल संगठक व चहेते नेता है इंद्री से भाजपा MLA रामकुमार कश्यप*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूरे देश के कश्यप व OBC समाज के कुशल संगठक व चहेते नेता है इंद्री से भाजपा MLA रामकुमार कश्यप*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- एक विद्वान ने कहा था यदि स्वपन देखने हैं तो दिन में देखो क्योंकि रात के स्वपन तो खो जाते हैं और दिन के स्वपन साकार होते हैं। ऐसा ही एक स्वपन हरियाणा से पूर्व राज्यसभा सांसद एवं मौजूदा MLA रामकुमार कश्यप ने देखा था। विधायक राम कुमार कश्यप ने संपादक राणा ओबराय को खास बातचीत में बताया कि वह एक बहुत ही गरीब परिवार से तालुकात रखते थे। बड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद उन्हें कुरुक्षेत्र में सरकारी नौकरी मिली इससे उनके घर परिवार की गाड़ी ठीक से चलने लगी। MLA रामकुमार कश्यप ने बताया पीरु राम कश्यप हरियाणा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव सचिव बने थे। जब उन्होंने देखा कि कश्यप समाज लाल बत्ती की गाड़ी वाले CPS पीरुराम कश्यप को फूलों की माला डाल रहे हैं और दुनिया उनके आगे पीछे हो रही है तो उसी समय उन्होंने मन बना लिया कि वह भी अपने कश्यप समाज की पूरे तन मन के साथ सेवा करेंगे। उन्होंने बताया कि खास बात यह थी उसी समय मेरी इच्छा हुई कि मै भी प्रधान बनू और मुझे भी लाल बत्ती की गाड़ी मिले। इसी सोच के अनुसार रामकुमार कश्यप ने अपने समाज के हित में दिनरात कार्य करना शुरू कर दिया। MLA कश्यप की मेहनत रंग दिखाने लगी औऱ वह कश्यप समाज के साथ साथ पूरे ओबीसी समाज के चहेते नेता बन गए। OBC समाज मे विधायक राम कुमार कश्यप के बढ़ते प्रभाव को भांपकर तत्कालीन हरियाणा मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने उन्हें हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन का मेम्बर बना दिया। HPSC मेम्बर बनने के बाद रामकुमार कश्यप ने बताया की उन्होंने पूरे देश में कश्यप तथा OBC के समाज के हित मे खूब कार्य किये। जिससे प्रभावित हो कर तत्कालीन CM ओपी चौटाला ने उन्हें हरियाणा से राज्यसभा का MP बना दिया। विशेष बात यह है कि संसद में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथी रहे रामकुमार कश्यप मोदी के कहने से ही भाजपा पार्टी में आये और इंद्री विधानसभा से MLA बन गए। MLA राम कुमार कश्यप के अनुसार अब वह मुख्यमंत्री खट्टर औऱ प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड के आदेशों को मानते हुए सरकार व भाजपा पार्टी की दिनरात सेवा करने में कोई कसर नही छोड़ते हैं। एक बात यह भी पूरी तरह सच है की 2019 के चुनाव में प्रदेश के कश्यप व ओबीसी समाज ने रामकुमार कश्यप की अगुवाई में तन मन धन के साथ भाजपा पार्टी को जिताने का काम भी किया।इसलिए कश्यप व OBC समाज चाहता है कि खट्टर सरकार बहुत ही शरीफ व ईमानदार विधायक रामकुमार कश्यप को कोई अहम पद से सुशोभित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!