Saturday, July 27, 2024
Latest:
देश-विदेशराज्यहरियाणा

हरियाणा सीएम के ओ एस डी अमरेंद्र सिंह ने दिखाई मानवता, घायल लोगो को दी तुरन्त सहायता।

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सीएम के ओ एस डी अमरेंद्र सिंह ने दिखाई मानवता, घायल लोगो को दी तुरन्त सहायता।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के ओएसडी ठाकुर अमरेंद्र सिंह ने आज मानवता का परिचय देते हुए अंबाला-दिल्ली मुख्य मार्ग पर हुए सडक़ हादसे में घायल को न केवल अस्पताल पहुंचाया बल्कि परिजनों को भी सूचित किया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के ओएसडी ठाकुर अमरेंद्र सिंह सामान्य की भांति आज शाम करनाल में जनता दरबार का आयोजन करके पंचकूला आ रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी जब नीलोखेड़ी के निकट पहुंची तो उनकी गाड़ी के आगे चल रहा एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से जहां मुख्य मार्ग पर यातायात अवरूद्ध हो गया वहीं ट्रक चालक भी घायल हो गया और वह ट्रक में ही फंस गया।
इसी दौरान ठाकुर अमरेंद्र सिंह ने अपने अमले के साथ हादसे का शिकार हुए ट्रक में फंसे उसके चालक को बाहर निकाला। हादसे का शिकार हुआ चालक भी करनाल जिला का ही निवासी बताया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!