Monday, July 1, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष, कहा यदि आदिवासियों की लिए इतने ही चिंतित हो तो द्रोपद्री मूर्म को PM की कुर्सी पर बिठा दो*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष, कहा यदि आदिवासियों की लिए इतने ही चिंतित हो तो द्रोपद्री मूर्म को PM की कुर्सी पर बिठा दो*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के सांझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने हरियाणा के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की। यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज देश में एक अजीब खौफ का वातावरण है। हिंदू मुसलमान से डरा हुआ है और मुसलमान हिंदू से। हर इंसान सरकारी एजेंसियों से डरा हुआ है। उन्होंने कहा उनके राज में एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं होता था।
यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैंने प्रशासन और पब्लिक लाइफ में 60 साल गुजारे, उन सालों में इतना खौफ नहीं देखा। मेरे वित्त मंत्री रहते हुए कभी एजेंसियों की दुरुपयोग की बात कभी नहीं आई। आज महाराष्ट्र में जो उदय ठाकरे की सरकार गिरा दी गई, आप क्या समझते हैं कि एकनाथ शिंदे ने पेड़ के नीचे बैठे हुए यह योजना बना ली। एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ सरकार बना ली।
अब भी शिव सेना के कुछ सांसद उद्धव ठाकरे पर दबाव बना रहे हैं कि भाजपा के लिए वोट किए जाएंगे। यशवंत सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में खड़ा हूं। अगर मैं चुना जाता हूं तो शपथ लेने के दूसरे दिन ही ये काम बंद करवा दूंगा। पिछले पांच साल का राष्ट्रपति का कार्यकाल खामोशी के रहे हैं। राष्ट्रपति का मौलिक अधिकार होते हैं, जिसका करना चाहिए।
यशवंत सिन्हा ने कहा कि 2007 की एक बहुत ही प्रभावशाली तस्वीर है। 2007 में प्रतिभा पाटिल ने कांग्रेस से नामांकन दाखिल किया। पहली महिला राष्ट्रपति बनी। पीएम मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। प्रतिभा पाटिल खड़ी होकर अपना नामांकन भरकर रिटर्निंग ऑफिसर को दे रही है। एक तस्वीर 2022 की है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी है और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार भी है, जिनका नामांकन पीएम नरेंद्र मोदी रिटर्निंग ऑफिसर को दे रहे हैं, तस्वीर साफ है कि अगले पांच साल क्या होने जा रहा है। राष्ट्रपति का पद संविधान का सर्वोच्च पद होता है, उसकी बड़ी गरिमा होती है। यदि राष्ट्रपति किसी प्रधानमंत्री को बुलाकर उसे मशविरा देता है तो उसके लिए उस मशवरे को नकारना बहुत मुश्किल होता है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि अटल जी के समय एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं होता था। दो साल मेरे अंतर्गत काम किया है। उन्होंने कहा ये सरकार टकराव के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है।
यशवंत सिन्हा ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री आदिवासियों के प्रति इतना ही चिंतित है तो पीएम पद पर द्रोपद्री मूर्म को बैठा दें। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग हुई है, उसमें 30 विधायक विपक्ष के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!