करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा के विधायको कामकाज के लिए DC ऑफिस के द्वारा मिलेगा स्टैनो, सरकार द्वारा आदेश जारी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के विधायको कामकाज के लिए DC ऑफिस के द्वारा मिलेगा स्टैनो, सरकार द्वारा आदेश जारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा विधान सभा के मानसून सत्र से ठीक पहले विधायकों के लिए खुशखबरी आई है। प्रदेश के सभी विधायकों को आशुलिपिक उपलब्ध करवाने के लिए विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के प्रयास सिरे चढ़ गए हैं। प्रदेश सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। अब प्रदेश के सभी विधायकों को जिला केंद्रों पर आशुलिपिक (स्टैनो) उपलब्ध होंगे। इसके लिए संबंधित जिला उपायुक्तों को प्रबंध करने होंगे। हरियाणा विधान सभा के कुछ माननीय विधायकों ने इस संबंध में विधान सभा ज्ञान चंद गुप्ता को पत्र लिखा था। उन्होंने हरियाणा विधान सभा की ओर से प्रकाशित सदस्योपयोगी पुस्तिका में वर्णित नियमों का हवाला देते हुए कहा कि विधायकों को अपने कामकाज के लिए आशुलिपिक देने का प्रावधान है, लेकिन प्रदेश के विधायकों को ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही। उनके पत्र पर संज्ञान लेते हुए विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर इस दिशा में कार्रवाई करने का कहा। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के नाते से विधायकों को अनेक सार्वजनिक काम करने होते हैं। इसके लिए उन्हें आशुलिपिक की सेवा उपलब्ध करवाना समय की आवश्यकता है। विस अध्यक्ष के पत्र पर संज्ञान लेते हुए गत 12 अगस्त को हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी किए गए। इन आदेशों में प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को विधायकों के लिए आशुलिपिक उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। जिला उपायुक्त यह व्यवस्था अपने स्टाफ से या स्थानीय निकाय विभाग से कर सकेंगे। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आजकल विधायी कामकाज के साथ-साथ क्षेत्र के काम भी बढ़ गए हैं। इसलिए विधायकों को इस प्रकार की सुविधा मिलनी आवश्यक थी। प्रदेश सरकार ने ऐसा करके विधायकों की बहुत पुरानी मांग को पूरा किया है। विधायकों को यह सुविधा मिलने से जन समस्याओं के समाधान करने में पारदर्शिता एवं सक्रियता बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!