Friday, September 13, 2024
Latest:
अपराधकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

सेक्टर 11 चंडीगढ़ में IAS के घर पर चली गोली! जवान बेटे की मौत से घर मे मचा कोहराम*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोंज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सेक्टर 11 चंडीगढ़ में IAS के घर पर चली गोली! जवान बेटे की मौत से घर मे मचा कोहराम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- शहर के सेक्टर-11 स्थित एक आईएएस के घर पर गोलीकांड जैसी बड़ी घटना घटी है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। यह युवक आईएएस का जवान बेटा बताया जाता है। जिसका नाम कार्तिक था और उम्र करीब 27 साल थी| मिली जानकारी के अनुसार, कार्तिक के कनपटी में गोली लगी है| मृतक कार्तिक लॉ की पढ़ाई कर रहा था| फिलहाल, जवान बेटे कार्तिक की मौत से आईएएस के घर पर हड़कंप मचा हुआ है| मातम मनाते परिजनों का बुरा हाल है।

परिजनों का गंभीर आरोप ….

परिजनों ने पंजाब विजिलेंस पर बेटे को मारने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि विजिलेंस टीम घर में छापेमारी करने आई थी, इसी दौरान जब बेटे ने बातचीत की तो विजिलेंस टीम ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बरहाल, पूरी घटना क्या थी…. मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस इसकी जांच कर कर रही है|
घटना की सूचना मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी कुलदीप चहल सहित अन्य कई अधियकारियों ने मौके का दौरा किया है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची हुई है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मृतक कार्तिक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!