Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पंजाब में अगले माह हो सकता है भगवंत मान मंत्रिमंडल का विस्तार, 5 विधायकों को मिल सकता मन्त्री बनने का सौभाग्य!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब में अगले माह हो सकता है भगवंत मान मंत्रिमंडल का विस्तार, 5 विधायकों को मिल सकता मन्त्री बनने का सौभाग्य!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब को अगले महीने 4 या 5 नए मंत्री मिल सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार है भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार अगले महीने होगा। बता दें कि इस महीने के अंत में बजट सेशन है। उसके बाद जुलाई के पहले हफ्ते में कैबिनेट में नए मंत्री शामिल किए जाएंगे। नए मंत्रियों में महिला और सेकेंड टर्म वाले विधायकों को मौका मिलना तय है। जानकारी के लिए बता दें कि CM भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार में अभी 8 मंत्रियों के पद खाली हैं। हालांकि अभी मंत्रिमंडल को पूरा नहीं भरा जाएगा। फिलहाल 4 से 5 मंत्री ही शामिल किए जाएंगे। पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। AAP सरकार बनने के बाद CM भगवंत मान के बाद 10 मंत्रियों ने शपथ ली थी। जिसके बाद सरकार में एक सीएम और 10 मंत्री थे। 8 मंत्रीपद खाली थे। हालांकि हाल ही में सीएम मान ने हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया जिसके बाद 8 मंत्री पद खाली हो चुके हैं।
दूसरी तरफ सीएम भगवंत मान के पास इस वक्त 28 विभाग हैं। नए मंत्रियों को विभाग की अलॉटमेंट के वक्त उन्होंने 27 विभाग अपने पास रखे थे। फिर हेल्थ मिनिस्टर को बर्खास्त किया तो हेल्थ विभाग भी अपने पास रख लिया। नए मंत्रियों को शपथ दिलवाकर उन्हें विभाग दिए जाएंगे। जिनमें हेल्थ के अलावा लोकल गवर्नमेंट, कृषि और इंडस्ट्री शामिल है। गृह विभाग सीएम भगवंत मान के पास ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!