करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पहुचे चंडीगढ़ राज्यसभा की 2 सीटों के लिए वोटिंग आज, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पहुचे चंडीगढ़ राज्यसभा की 2 सीटों के लिए वोटिंग आज, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान आज सुबह 9 बजे शुरू हो जाएगा। मतदान की प्रकिया शाम 4 बजे तक होगी। इसके बाद 5 बजे मतगणना होगी। मणिपुर के मुख्य चुनाव आयुक्त राजेश अग्रवाल और हरियाणा के CEO अनुराग अग्रवाल को केंद्रीय पर्यवेक्षक लगाया गया है। विधायकों को बैलेट पेपर पर विशेष पैन से निशान लगाने हैं। विधायकों के लिए अपनी पार्टी के एजेंट को वोट दिखाना जरूरी है।

हुड्‌डा निवास पर करेंगे विधायक ब्रेक फास्ट

कांग्रेसी विधायक आज सुबह दिल्ली से चंडीगढ़ रवाना हो गए। वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के निवास पर ब्रेक फास्ट करेंगे। इसके बाद वे मतदान के लिए हरियाणा विधानसभा पहुंचेंगे। वे पिछले 7 दिनों से रायपुर में रूके हुए थे। इससे पहले गुरुवार शाम को भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिंह व कुलदीप बिश्नोई तीनों एक साथ चंडीगढ़ पहुंचे। कांग्रेस हाईकमान से नाराज कुलदीप बिश्नोई भी चंडीगढ़ में ही भूपेश बघेल के साथ रूके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!