Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा कांग्रेस में इक्कठे 8 पूर्व विधायकों की एंट्री ने राजनीति में मचाई खलबली, पूर्व सीएम हुड्डा व कांग्रेस का बड़ा ग्राफ*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस में इक्कठे 8 पूर्व विधायकों की एंट्री ने राजनीति में मचाई खलबली, पूर्व सीएम हुड्डा व कांग्रेस का बड़ा ग्राफ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- आज हरियाणा की राजनीति में एक जबरदस्त उछाल देखने को मिला। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में पूर्व 8 विधायको ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस में इक्कठे 8 पूर्व विधायकों के आने से न सिर्फ भाजपा को झटका लगा है बल्कि आप पार्टी के बढ़ते रथ में भी कांग्रेस ने कील गाड़ दी है। कांग्रेस का दामन थामने वालो में निम्नलिखित पूर्व मंत्री, पूर्व CPS व पूर्व MLA है।
1…शारदा राठौर फरीदाबाद जिले की बल्लभगढ़ सीट से 2005 और 2009 में चुनाव जीती थी। वह हरियाणा सरकार में CPS भी रही। उन्होंने 2019 में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।

2…रामनिवास घोड़ेला बरवाला विधानसभा के विधायक थे। 2019 में पार्टी की टिकट ना मिलने के कारण निर्दलीय पर्चा भरा था। रामनिवास पिछड़े वर्ग के एक बड़े नेता हैं।

3….नरेश सेलवाल हिसार जिले की उकलाना सुरक्षित सीट से 2009 में विधायक चुने गए थे। 2019 में पार्टी की टिकट ना मिलने के कारण उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

4…परमिंदर सिंह ढुल्ल ने 2009 और 2014 का विधानसभा चुनाव जींद जिले की जुलाना सीट से इनेलो के टिकट पर लड़ा और विधायक बने। 2019 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन करके चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर पर रहे।

5….जिले राम शर्मा करनाल जिले की असन्ध सीट से विधायक व सरकार में सीपीएस रहे हैं। पंडित जिले राम शर्मा 2019 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 25000 वोट मिले थे। जिले राम शर्मा की करनाल जिले की असन्ध सीट पर ब्राह्मण समाज पर मजबूत पकड़ है, जिससे आसपास के और सीटों पर भी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

6….राकेश कंबोज ने 2005 विधानसभा चुनाव करनाल जिले की इंद्री सीट से लड़ा और कांग्रेस के विधायक बने। 2009 और 2014 में उन्होंने हजकां के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। 2019 में कांग्रेस की टिकट ना मिलने के कारण उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और दूसरे स्थान पर रहे।

7… राजकुमार बाल्मीकि विधानसभा क्षेत्र जुंडला से 1991 से 1996 तक विधायक रहे तथा मुख्य संसदीय सचिव पर आसीन रहे। हाल ही में उन्होंने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया था और छोड़कर फिर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

8… सुभाष चौधरी पूर्व मंत्री 1996 से 2000 तक मंत्री रहे थे, जबकि 2005 से 2009 तक विधायक रहे वह हरियाणा कांग्रेस सेवा दल के चेयरमैन पर भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!