Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा CM ने केजरीवाल सरकार को घेरते हुआ कहा दिल्ली को दिया जा रहा पूरा पानी, झूठ बोल रही दिल्ली सरकार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा CM ने केजरीवाल सरकार को घेरते हुआ कहा दिल्ली को दिया जा रहा पूरा पानी, झूठ बोल रही दिल्ली सरकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा क मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली को उनके हिस्से अनुसार 1050 क्यूसिक पानी दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार पानी को लेकर झूठ बोल रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके विपरीत पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा को हमारे हिस्सा के पानी नहीं दे रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह पहले पंजाब से हरियाणा के हिस्से का पानी दिलवाए। मुख्यमंत्री मंगलवार को हरियाणा निवास में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा और दिल्ली के पानी से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। इस पर कोर्ट ने मुहर लगा दी थी कि दिल्ली को उनके हिस्से का पूरा पानी दिया जा रहा है। यही नहीं एक बार तोल कोर्ट ने यह भी कहा था कि दिल्ली को 250 क्यूसिक ज्यादा पानी दिया जा रहा है। वह पानी अभी भी जारी है। कोर्ट ने उनके दोनों बैराज के भरे होन की शर्त भी लगाई थी, जिसके अनुसार पानी दिया जा रहा है। अपर यमुना बोर्ड ने भी समय-समय पर पुष्टि की है कि दिल्ली को उनके हिस्से का पूरा पानी दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!