Thursday, June 27, 2024
Latest:
अपराधकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरोहतकसिरसासोनीपतहरियाणाहिसार

कुमारी शैलजा को हरियाणा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद से हटाने की पटकथा हुई फाइनल! शीघ्र हो सकता है नए कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कुमारी शैलजा को हरियाणा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद से हटाने की पटकथा हुई फाइनल! शीघ्र हो सकता है नए कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- निजी सूत्रों के अनुसार हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार शीघ्र ही कोई अन्य नेता संभाल सकता है! सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्षा व पूर्व सांसद कुमारी शैलजा का पद से हटाया जाना लगभग तय हो गया है! हरियाणा कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट लगातार जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश को नया मुखिया मिलने वाला है। वैसे तो कुलदीप बिश्नोई भूपेंद्र सिंह हुड्डा दोनों चर्चाओं में आगे चल रहे हैं। कही ऐसा न हो कि बाजी कोई औऱ मार कर ले जाये। नगर निगम, जिला परिषद, पंचायत तथा विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी में बदलाव की चर्चाएं चल रही हैं। सुत्रो की बात करें तो इन चर्चाओं में भूपेंद्र हुड्डा सबसे आगे चल रहे हैं।
हरियाणा कांग्रेस के कुछ नेताओं ने हाल ही में राहुल गांधी से मुलाकात की थी और उन्हें संगठन के बारें अवगत कराया था। नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी विमर्श किया था। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों को मिलकर सामना करना है। आज कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने बदलाव को देखते हुए महासचिव प्रियंका गांधी से भेंट की है। जब तक प्रदेशाध्यक्ष का फैंसला नही हो जाता तब तक प्रदेशाध्यक्ष बनने के चाहवान कांग्रेस आलाकमान से मिलते रहेंगे। इतना तो तय है कि कुमारी शैलजा की हरियाणा कांग्रेस से छुट्टी कभी भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!