करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

स्पीकर गुप्ता के प्रयास से हरियाणा विधान सभा में एक आदर्श संसदीय परम्परा शुरू, संसद की तर्ज पर विपक्षी विधायक को बनाया लोक लेखा समिति का अध्यक्ष,13 समितियों का हुआ गठन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
स्पीकर गुप्ता के प्रयास से हरियाणा विधान सभा में एक आदर्श संसदीय परम्परा शुरू, संसद की तर्ज पर विपक्षी विधायक को बनाया लोक लेखा समिति का अध्यक्ष,13 समितियों का हुआ गठन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा विधान सभा ने आदर्श संसदीय परम्पराओं की ओर एक कदम और बढ़ा दिया है। विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने संसद का अनुसरण करते हुए बुधवार को ऐतिहासिक फैसला लिया। उनके द्वारा गठित 13 समितियों में सबसे प्रमुख मानी जाने वाली लोक लेखा समिति का अध्यक्ष विपक्ष के विधायक को नियुक्त किया है। वर्ष 2022-23 के लिए इस समिति की अध्यक्षता कांग्रेस के विधायक वरुण चौधरी करेंगे। यह निर्णय गत दिसम्बर माह में
लोक लेखा समिति के शताब्दी वर्ष समारोह के बाद लिया गया है। संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित इस दो दिवसीय समारोह में विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा के प्रतिनिधि मंडल ने भाग लिया था। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने विधानसभा की जिन 13 समितियों का गठन किया, उनमें से 11 समितियां वित्त वर्ष 2022-23 के लिए हैं और दो समितियां तब तक कार्य करेंगी जब तक विधानसभा अध्यक्ष इन समितियों का पुनर्गठन न करें।
विधानसभा की इन 13 समितियों का विवरण निम्न प्रकार से है:-
1. नियम समिति

ज्ञानचंद गुप्ता विधानसभा की नियम समिति के पदेन अध्यक्ष होंगे। विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी, घनश्याम दास अरोड़ा, डॉ. अभय सिंह यादव, भारत भूषण बतरा, श्रीमती नैना सिंह चौटाला और सुधीर कुमार सिंगला को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।
2. आवास समिति

विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा को आवास समिति का पदेन अध्यक्ष जबकि विधायक मोहम्मद इलयास, राम कुमार गौतम, दीपक मंगला और रणधीर सिंह गोलन को सदस्य मनोनीत किया गया है।
3. लोक लेखा समिति

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायक वरुण चौधरी को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष जबकि विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, सुभाष सुधा, नरेंद्र गुप्ता, श्रीमती निर्मल रानी, अमित सिहाग, श्रीमती शैली, जोगी राम सिहाग और रणधीर सिंह गोलन को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है।
4. प्राकक्लन समिति

हरविंदर कल्याण को प्राकक्लन समिति का अध्यक्ष जबकि विधायक राव दान सिंह, जयवीर सिंह, गोपाल कांडा, लक्ष्मण नापा, प्रमोद कुमार विज, राजेश नागर, मेवा सिंह और बलराज कुंडू को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है।
5. लोक उपक्रमों संबंधी समिति

विधायक असीम गोयल को लोक उपक्रमों संबंधी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, दूड़ा राम, प्रदीप चौधरी, डॉ. कृष्ण लाल मिढ्ढा, मोहन लाल बड़ोली, सीता राम यादव, चिरंजीव राव और कुलदीप वत्स इस कमेटी के सदस्य होंगे।

6. सरकारी आश्वासन समिति

विधायक भारत भूषण बतरा को हरियाणा विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक अभय सिंह चौटाला, राजिंदर सिंह जून, दूड़ा राम, महिपाल ढांडा, आफताब अहमद, सीता राम यादव, सुभाष गंगोली और अमरजीत ढांडा इस कमेटी के सदस्य होंगे।

7. याचिका समिति

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को याचिका समिति का अध्यक्ष जबकि विधायक जगबीर सिंह मलिक, श्रीमती गीता भुक्कल, श्रीमती शकुंतला खटक, लीला राम, लक्ष्मण सिंह यादव, संजय सिंह, राम निवास और सोमबीर सांगवान को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।
8. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछडे वर्ग कल्याण समिति

विधायक ईश्वर सिंह को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग कल्याण समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है। विधायक लक्ष्मण नापा, राजेश नगर, सत्यप्रकाश, श्रीमती रेणु बाला, शीशपाल सिंह, चिरंजीव राव, राम करण और धर्म पाल गोंदर इस कमेटी के सदस्य होंगे।
9. अधीनस्थ विधान समिति
विधायक राम निवास को अधीनस्थ विधान समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है। विधायक जगबीर सिंह मलिक, जयवीर सिंह, बिशम्बर सिंह, संजय सिंह, राम कुमार कश्यप, अमित सिहाग बलबीर सिंह और महाधिवक्ता इस कमेटी के सदस्य होंगे।
10. स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज से सम्बन्धित समिति –
विधायक नरेंदर गुप्ता को स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं से सम्बन्धित समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, घनश्याम सर्राफ, बिशन लाल सैनी, श्रीमती सीमा त्रिखा, बिशम्बर सिंह, नीरज शर्मा, सुरेंद्र पंवार और राकेश दौलताबाद इस कमेटी के सदस्य होंगे।
11. जन स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत और लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) से सम्बन्धित समिति
विधायक दीपक मंगला को हरियाणा विधानसभा की जन स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत और लोक निर्माण (भवन एवं सडकें) से सम्बन्धित समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक विनोद भ्याणा, लीला राम, आफताब अहमद, धर्म सिंह छौकर, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढ़ा, प्रवीन डागर, मामन खान और शमशेर सिंह गोगी इस कमेटी के सदस्य होंगे।

12. शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समिति

विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा को शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक जगदीश नैयर, श्रीमती नैना सिंह चौटाला, श्रीमती निर्मल रानी, शमशेर सिंह गोगी, श्रीमती शैली, शीशपाल सिंह, नयनपाल रावत और इंदु राज को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

13. विशेषाधिकार समिति
विधायक सुधीर कुमार सिंगला को विशेषाधिकार समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक श्रीमती किरण चौधरी, हरविंदर कल्याण, असीम गोयल, मोहन लाल बड़ोली, सत्यप्रकाश, वरुण चौधरी और अमरजीत ढांडा को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!