अपराधकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

विजिलेंस टीम ने पब्लिक हेल्थ के एसडीओ तथा जेई को रंगे हाथ किया गिरफ्तार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
विजिलेंस टीम ने पब्लिक हेल्थ के एसडीओ तथा जेई को रंगे हाथ किया गिरफ्तार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत ;- हरियाणा के पानीपत जिले में पब्लिक हेल्थ कार्यालय में पानीपत विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेड मारकर SDO और JE को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पब्लिक हेल्थ के दोनों रिश्वतखोर कर्मचारी 1.20 लाख रुपए की रिश्वत के साथ पकड़े गए हैं।
SDO सूबे सिंह व JE श्याम लाल को समालखा के पंचवटी कॉलोनी स्थित कार्यालय से गिरफ्तार कर तहसील कैंप स्थित विजिलेंस दफ्तर ले जाया गया है। जहां आगामी कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने चुलकाना निवासी ठेकेदार से बिल पास करने की एवज रुपए ले रहे थे। विजिलेंस ने SDO से रिश्वत के 20 हजार रुपए और JE से 1 लाख रुपए बरामद किए हैं। पानीपत विजिलेंस इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि चुलकाना के ठेकेदार ने शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह सीवरेज-पानी कनेक्शन के सरकारी टेंडर लेते हैं। उनके काम के बिल पास करने की एवज में पब्लिक हेल्थ के SDO और JE रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत पर रिश्वतखोर कर्मचारियों के खिलाफ करनाल विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसके बाद ट्रैप लगाकर कार्यालय में दबिश दी गई। दबिश के दौरान दोनों को 1.20 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
SDO सूबे सिंह की डिमांड 2 लाख की थी। जबकि पूरी बिल राशि पर JE श्याम लाल ने 10-15% हिस्सा मांगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!