Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पंजाब चुनाव में क्या शिरोमणि अकाली दल ने अंतिम पलों में कांग्रेस के पक्ष में पलट दी बाजी? आप को भगवंत मान की जीत का पूरा भरोसा?

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब चुनाव में क्या शिरोमणि अकाली दल ने अंतिम पलों में कांग्रेस के पक्ष में पलट दी बाजी? आप को भगवंत मान की जीत का पूरा भरोसा?
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- पंजाब विधानसभा चुनाव हो चुके हैं 10 मार्च को सिर्फ परिणाम आने बाकी है। लेकिन चर्चा औऱ अफवाहों का बाजार गर्म है। सभी पार्टियों अपनी जीत का दावा कर रही है वहीं कुछ दल दूसरे दलों पर इल्जाम लगा रहे हैं। वैसे आम आदमी पार्टी के नेताओं को पूरा भरोसा है कि भगवंत मान बरनाला जिले की धुरी विधानसभा सीट से बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे।
पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो चुके हैं और 1304 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। पंजाब में कांग्रेस ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को अपना मुख्यमंत्री चेहरा बनाया है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपने मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में घोषित किया हुआ है। भगवंत मान पंजाब की धुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब में एक दिलचस्प चर्चा चल रही है कि शिरोमणि अकाली दल ने धुरी विधानसभा सीट पर अपने वोट कांग्रेस के पक्ष में ट्रांसफर किए हैं ताकि भगवंत मान चुनाव हार जाएं। हालांकि AAP कार्यकर्ताओं का दावा है कि भगवंत मान बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। धुरी विधानसभा क्षेत्र से अकाली दल के प्रकाश चंद गर्ग उम्मीदवार थे। वहीं बीजेपी से रणदीप सिंह और कांग्रेस ने अपने वर्तमान विधायक दलवीर सिंह गोल्डी पर भरोसा जताया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में 2811 वोट से दलवीर सिंह गोल्डी ने धुरी विधानसभा से जीत हासिल की थी। विधानसभा क्षेत्र में 74 गांव आते हैं जबकि केवल धुरी ही एक बड़ा मुख्य शहर है। भगवंत मान की हार पर चर्चा के बीच आम आदमी पार्टी के जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनवर भासौर ने कहा है कि हमें पता था कि अकाली दल के नेताओं ने अपने वोट कांग्रेस को ट्रांसफर किए हैं ,ताकि भगवंत मान चुनाव ना जीत सकें। लेकिन वह सफल नहीं हो पाए क्योंकि उनके अधिकतर वोटरों ने पहले से ही आम आदमी पार्टी को वोट करने का मन बना लिया था। कई अकाली दल के वोटरों ने अपनी पार्टी के खिलाफ ही बगावत कर दी। भगवंत मान बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक संगरूर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह भोला ने कहा कि उनकी सरकार ने पंजाब में विकास किया है और इसी कारण उनके उम्मीदवारों को अकाली दल, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों के समर्थकों ने भी वोट किया है। जबकि अकाली दल द्वारा कांग्रेस को वोट ट्रांसफर करने की बात पर धुरी विधानसभा सीट से अकाली दल के उम्मीदवार प्रकाश चंद ने कहा कि यह सब बेबुनियाद आरोप हैं। अकाली कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वोट शेयर को बढ़ाने के लिए काफी मेहनत की है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रूपनगर जिले की चमकौर साहिब सीट से और बरनाला जिले की भदौर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में चन्नी ने चमकौर साहिब से जीत हासिल की थी। 2017 के चुनाव में भदौर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। भदौर विधानसभा संगरूर लोकसभा के अंतर्गत आता है। संगरूर से भगवंत मान सांसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!