Wednesday, July 3, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

यूपी विधानसभा चुनाव की तरह क्या कांग्रेस आलाकमान हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं को देगी 40 प्रतिशत सीटे*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
यूपी विधानसभा चुनाव की तरह क्या कांग्रेस आलाकमान हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं को देगी 40 प्रतिशत सीटे*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी ने जिस तरह से यूपी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40% सीटें देकर अपनी बात को असली जामा पहनाया है। क्या उसी तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देगी। अगर कांग्रेस ऐसा नहीं करती तो उसकी यह दोगली नीति होगी। क्योंकि सभी पार्टियों का एक ही एजेंडा व एक ही कानून होता है। हरियाणा महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने कांग्रेस आलाकमान से सवाल किया है कि यूपी विधानसभा चुनाव वाला फार्मूला हरियाणा में भी लागू होना चाहिए और हरियाणा की महिला कार्यकर्ताओं को 40% सीट सीटें जरूर मिलनी चाहिए। एक महिला नेत्री ने कहा यदि महिलाओं को भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में 40% सीटें मिली तो हम दावे के साथ कह सकते हैं की हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बन बन जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा कांग्रेस की प्रधान भी महिला है और एक महिला होने के नाते कुमारी शैलजा को आलाकमान के समक्ष महिलाओं का हक रखते हुए यूपी फार्मूला हरियाणा में भी लागू करवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!