Friday, June 28, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणाहिसार

हरियाणा की खट्टर सरकार के नवनियुक्त दोनों मन्त्री तोड़ रहे कोरोना नियम! क्या यह नियम आम आदमी पर होते हैं लागू*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा की खट्टर सरकार के नवनियुक्त दोनों मन्त्री तोड़ रहे कोरोना नियम! क्या यह नियम आम आदमी पर होते हैं लागू*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा की खट्टर सरकार कोरोना नियम का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ काफी सख्त नजर आ रही है। पूरे हरियाणा में कोरोना ने कहर ढा रखा है। सैंकड़ो की संख्या में रोज कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं। इसके बचाव को लेकर हरियाणा सरकार कई तरह के प्रतिबंध लगा रही है। सबसे ज़्यादा मास्क लगाना जरूरी है यदि कोई व्यक्ति मास्क नही लगाता तो पुलिस उसका चालान कर देती है। इसका ताजा उदाहरण यू ट्यूबर देसी पत्रकार करमु का मामला है। मास्क न लगाने की वजह से चंडीगढ पुलिस ने करमु को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। इसके विपरीत हरियाणा के दोनों नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री सरेआम कोरोना नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए बिना मास्क के भीड़ में देखे जाते हैं। सवाल यह उठता है कि क्या कोरोना नियम सिर्फ आम आदमी के लिए ही है। बड़े ओहदे पर बैठा व्यक्ति चाहे ये करे वो करे उसकी मर्जी क्योंकि उसके लिए कोई कानून नही है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!