करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के नवनियुक्त स्थानीय निकाय मन्त्री कमल गुप्ता के कड़े तेवरों से विभाग में भ्रष्टाचार पर लग सकती है लगाम*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के नवनियुक्त स्थानीय निकाय मन्त्री कमल गुप्ता के कड़े तेवरों से विभाग में भ्रष्टाचार पर लग सकती है लगाम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा के नवनियुक्त स्थानीय निकाय मन्त्री कमल गुप्ता ने राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज के सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में बताया कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के विजिन के अनुसार प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म करना एक मात्र उद्देश्य है। जब मन्त्री कमल गुप्ता से पंचकूला नगरनिगम में औचक छापामारी करने बारे पूछा तो उन्होंने बताया यह तो सिर्फ एक नमूना था। आने वाले समय को लेकर हमने एक ऐसी रणनीति बनाई है जिससे वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों को काम करना ही होगा। उन्होंने बताया मेरे कार्यनीति के अनुसार जिला निकाय आयुक्त पूरे जिले की सभी नगर निगम में निरीक्षण करेगा। यदि आयुक्त को कोई कर्मचारी गैर हाजिर मिलता है तो उसको नोटिस देगा। यदि वही कर्मचारी लगातार गैर हाजिर मिलता है तो वह उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही कर सकते हैं। मन्त्री ने बताया इससे एक बात साफ हो जाएगी निकाय आयुक्त ने वास्तविक में जिले की निगम, नगरपरिषद का निरीक्षण किया है या नही। यदि किया है उनके द्वारा की गई कार्यवाही से हम पता चल जाएगा। उन्होंने बताया मेरे पास सत्तापक्ष या विपक्ष का कोई भी MLA काम के लिए आता हैं तो मै दोनों को पूरी प्राथमिकता दूंगा। क्योंकि मेरे लिए दोनों विधायक बराबर है। हमारी टीम को कमलगुप्ता की विशेष बात यह दिखी कि उनके कार्यालय में उनसे मिलने कांग्रेस के वरुण चौधरी व सत्तापक्ष के जो भी विधायक मिलने आये, उनको बाहर तक छोड़ने के लिए मन्त्री खुद आये। हिसार में मेडिकल प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर कमल गुप्ता ने भाजपा टिकट पर 1996 से चुनाव लड़ना शुरू किया। 2001 में भी लड़े पर लगातार हारे। मनोहर लाल की पिछली सरकार में वह 2 साल तक संसदीय सचिव भी रहे लेकिन कोर्ट के हस्तक्षेप की वजह से हटना पड़ा। उसके बाद सीएम केे विश्वासपात्र कमल गुप्ता को हरियाणा पब्लिक एंटरप्राइजेज का चेयरमैन भी नियुक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!