Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा में ठंड का जबरदस्त असर, सुबह और रात के समय रहेगा कोहरे का प्रभाव*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में ठंड का जबरदस्त असर, सुबह और रात के समय रहेगा कोहरे का प्रभाव*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़/हिसार ;- हरियाणा में ठंड का असर दिखने लगा है। शनिवार को दूसरे दिन भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरा छाया रहा। दृश्यता कहीं 20 मीटर तो कहीं 100 मीटर तक रही। प्रदेश में शीत लहर के चलते कई क्षेत्रों में पारा 3.6 डिग्री तक आ गया है। अगले दो दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने के साथ पाला जमने की चेतावनी भी मौसम विभाग की ओर से दी गई है।
शनिवार को भी मौसम में काफी ठिठुरन रही। वहीं कोहरे का कहर भी बढ़ता जा रहा है। हालांकि सोनीपत क्षेत्र में फिलहाल कोहरे से राहत है। जबकि प्रदेश के हिसार, सिरसा, फतेहाबद, जींद, भिवानी, चरखी दादरी शनिवार को दूसरे दिन भी घने कोहरे के आगोश में रहे। हालांकि यहां शुक्रवार की तुलना में कोहरा कम रहा। हिसार में तो दृश्यता सुबह के समय 20 मीटर तक रही। हवा चलने के कारण कोहरा फट रहा था, जिससे सुबह वाहनों से कामों के लिए निकले लोगों को थाेड़ी राहत मिला। सिरसा में सुबह के समय कोहरा छाया था। शहर में जहां दृश्यता 100 मीटर तक रही, वहीं ग्रामीणों क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप ज्यादा रहा। जींद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी शनिवार को सुबह काेहरा छाया रहा। यहां ठंड भी बढ़ गई है। रोहतक में शनिवार को कोहरा अल सुबह हल्का रहा। इसके बाद छंट गया। ठंडी हवा चलने के कारण कोहरा ठहर नहीं पाया। अंबाला में कोहरा कम था, लेकिन यहां ठंड बढ़ गई है।
सिरसा में कोहरे से लाइट जला कर गुजरते वाहन।
सिरसा में कोहरे से लाइट जला कर गुजरते वाहन।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रात्रि तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। इसके अलावा कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी संभावना है। सुबह और रात के समय कोहरे का प्रभाव भी कई दिनों तक जारी रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!