Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

गढ़ तो राजा-महाराजाओं के भी है टूटे, प्रजातंत्र में शक्ति होती है जनता, इसी शक्ति के जरिये हुड्डा को कराएंगे अहसास*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गढ़ तो राजा-महाराजाओं के भी है टूटे, प्रजातंत्र में शक्ति होती है जनता, इसी शक्ति के जरिये हुड्डा को कराएंगे अहसास*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कैथल ;- जननायक जनता पार्टी नौ दिसंबर को अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस दिन झज्जर में जन सरोकार के नाम से एक रैली रखी गई है। इसका न्यौता देने कैथल पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अजय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जवाब देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरीखे लोग यह कहते घूम रहे हैं कि हम लोगों के बीच में जाकर दिखाएं। चौटाला ने कहा, हम लोगों के बीच में भी जाएंगे और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर में जाकर अपनी ताकत को प्रदर्शित करने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि रोहतक संसदीय क्षेत्र जननायक देवीलाल का कर्मक्षेत्र रहा है। रही भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बात तो गढ़ तो राजा-महाराजाओं के भी नहीं रहे। प्रजातंत्र में जनता ही सबसे बड़ी शक्ति होती है और इसी शक्ति के जरिये हम उन्हें यह अहसास कराने का काम कर रहे हैं।
कृषि कानून वापसी पर अजय चौटाला ने कहा कि एमएसपी के लिए सरकार ने कमेटी का गठन किया है। हरियाणा की सरकार ने 13 फसलों पर एमएसपी देने का ऐतिहासिक काम किया और इससे ज्यादा दामों पर कई फसलें खरीदी गई। किसानों की आय को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब इस विवाद को पूरी तरह से खत्म करना चाहिए। इसके लिए प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि किसानों पर दर्ज मुकदमे भी वापस ले लिए जाएं। जब-जब भी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को केंद्र के मंत्रियों से मिलने का मौका मिला तो कृषि कानूनों को लेकर किसान हित में चर्चा की गई।
अजय चौटाला ने कहा कि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पिता की प्रदेश में 10 साल तक सरकार रही, उन्होंने कुछ नहीं किया। कभी वे महम में हवाई अड्डा बनाने की बात कहते थे तो कभी लाखन माजरा में, लेकिन कहीं एक ईंट तक नहीं लगाई। इस सरकार में हिसार के हवाई अड्डे को राष्ट्रीय बनाया गया है और इसके बाद इसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!