Thursday, July 4, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

आम आदमी भाजपा सरकार से दुखी, हरियाणा में हो रहे भर्ती घोटाले इन सबको लेकर जनता में गहरा आक्रोष*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
आम आदमी भाजपा सरकार से दुखी, हरियाणा में हो रहे भर्ती घोटाले इन सबको लेकर जनता में गहरा आक्रोष*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- दिल्ली में एक विशाल कांग्रेस रैली होने जा रही है। कांग्रेस की 12 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाली रैली को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इस संदर्भ में शनिवार को दिल्ली में पार्टी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी विवेक बंसल, पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य दिग्गज मौजूद रहे। पार्टी प्रभारी विवेक बंसल ने बताया कि बैठक में हरियाणा के ताजा राजनीतिक हालात के अलावा 12 दिसंबर की रैली को लेकर विचार किया गया। रैली में भीड़ जुटाने को लेकर बातचीत हुई है। इसमें हरियाणा को 60 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए सभी विधायकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई के कारण आम आदमी परेशान हो गया है। हर वर्ग भाजपा सरकार से दुखी है। हरियाणा में भर्ती घोटाले हो रहे हैं। इन सबको लेकर जनता में गहरा आक्रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!