करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

चंडीगड़ कांग्रेस ने नगरनिगम चुनाव के लिए शुरू की तैयारियां,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ कांग्रेस ने नगरनिगम चुनाव के लिए शुरू की तैयारियां,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- चंडीगड़ में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने तरफ से सभी तैयारियों की शुरुआत कर दी हैं। रविवार को सेक्टर 29 में कांग्रेस के लिए देवेंद्र सिंह बबला और उनकी पत्नी हरप्रीत कौर बबला आने वाले नगर निगम चुनाव के अपने अभियान की शुरुआत करने पहुंचे। सेक्टर 29 के गुरुद्वारा साहिब में उन्होंने माथा टेक कर अपने अभियान की शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने अपने बाकी सारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने कालोनी का दौरा किया और लोगों के घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनी और आने वाले समय में उनका समाधान करने का भी वादा किया। देवेंद्र सिंह बबला ने कहा कि सेक्टर 29 कांग्रेस का गढ़ हैं जहां से पर लगातार कांग्रेस जीतती आई हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद से प्रचार और ज्यादा तेज़ कर देंगे। मौके पर देवेंद्र सिंह बबला उनकी पत्नी हरप्रीत कौर बबला, सादिक़, हरीश छाबड़ा, राजन और अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!