करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतसिरसाहरियाणाहिसार

ओपी धनखड़ व सरदार निशान सिंह ऐलनाबाद से भाजपा उम्मीदवार गोबिंद कांडा की चुनावी नैया लगाएंगे पार?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
ओपी धनखड़ व सरदार निशान सिंह ऐलनाबाद से भाजपा उम्मीदवार गोबिंद कांडा की चुनावी नैया लगाएंगे पार?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सिरसा ;- ऐलनाबाद उपचुनाव का प्रचार तेजी पकड़ रहा है। भाजपा और जजपा गठबंधन सोमवार से प्रचार अभियान को नया मोड़ देने जा रहा है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ तथा जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह आज यहां पहली चुनावी जनसभा करेंगे। इससे पहले, दोनों दलों के प्रदेशाध्यक्ष पार्टी प्रत्याशी गोबिंद कांडा के नामांकन के समय यहां आए थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा सरकार के मंत्रियों के चुनावी रण में उतरने से पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ आज ऐलनाबाद में मैदान तैयार करेंगे। धनखड़ ने बूथ स्तर का संगठन मजबूती के साथ खड़ा किया है। धनखड़ गांव कागदाना में पहली चुनावी जनसभा करेंगे। उनके साथ जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह भी होंगे। इसके अलावा भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, जजपा के वरिष्ठ नेता दिग्विजय चौटाला भी रैली में रहेंगे। चुनाव प्रभारी सुभाष बराला ने भी इस रैली की सफलता के लिए अपनी रणनीति पुख्ता कर ली है। ऐलनाबाद के चुनावी रण में भाजपा जिस माइक्रो मैनेजमेंट के माध्यम से काम कर रही है, उसमें आज का आयोजन अहम भूमिका निभाएगा, क्योंकि धनखड़ तथा निशान सिंह यहां संयुक्त दौरा करके इलाका निवासियों को भाजपा के समर्थन में लामबंद करेंगे। धनखड़ तथा निशान सिंह के दौरे को 20 अक्तूबर के बाद शुरू होने वाले मुख्यमंत्री के दौरे के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!