Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तर प्रदेशचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबहरियाणा

18 आईपीएस अधिकारियों को किया गया इधर से उधर*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
18 आईपीएस अधिकारियों को किया गया इधर से उधर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने तुरंत प्रभाव से 18 आईपीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, मेरठ राजेंद्र प्रसाद पांडेय को पुलिस उप महानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन बनाया गया है।प्रवक्ता ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक सीबी सीआईडी लखनऊ, सुनीता सिंह को एसपी सीबी सीआईडी लखनऊ नियुक्त किया गया है।
गाजियाबाद स्थित 41वीं वाहनी पीएसी के उप सेनानायक राकेश कुमार पांडेय को मेरठ में क्षेत्रीय अभिसूचना के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है। पुलिस अधीक्षक.अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ मो निजाम हसन को उप निदेशक यातायात बनाया गया है जबकि एसटीएफ में पुलिस अधीक्षक.अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह को उप्र पावर कारपोरेशन लखनऊ में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होने बताया कि लखनऊ स्थित 32वीं वाहिनी पीएसी में उप सेनानायक रामयज्ञ को पुलिस अधीक्षक विशेष जांच (एसआईटी) बनाया गया है वहीं पुलिस अधीक्षक.अपर पुलिस अधीक्षक उप्र पावर कारपोरेशन लखनऊ कमला प्रसाद यादव को 33वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाकर झांसी भेजा गया है।
लखनऊ में 35वीं वाहिनी पीएसी में उप सेनानायक अरविंद कुमार मौर्य को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। प्रयागराज मे 42वीं वाहिनी पीएसी में उपसेनानायक तेज स्वरूप सिंह को पुलिस अधीक्षक कार्मिक उप्र पुलिस मुख्यालय प्रयागराज बनाया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक.पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद सुभाष चन्द्र दुबे का तबादला पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी मुरादाबाद अनुभाग में कर दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक. पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना कानपुर नगर हीरालाल को पुलिस उप महानिरीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ के पद पर किया गया है| उन्होंने बताया कि एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या बनाया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू (लखनऊ) राकेश पुष्कर को एसपी सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!