Saturday, July 6, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

नवनियुक्त पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए 62 विधायकों के साथ श्री दरबार साहिब में टेका माथा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नवनियुक्त पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए 62 विधायकों के साथ श्री दरबार साहिब में टेका माथा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अमृतसर ;-पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू प्रदेशभर में विधायकों एवं मंत्रियों के मुलाकात के बाद बुधवार को श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। दावा किया जा रहा है कि उनके साथ कांग्रेस के 62 विधायक भी थे। आज होली सिटी स्थित उनकी कोठी पर सुबह कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के अलावा बड़ी संख्या में विधायक पहुंचे। श्री दरबार साहिब परिसर में दाखिल होते ही सिद्धू व विधायकों ने ‘जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल’ के जयकारे लगाए। नवजोत सिद्धू और उनके आवास पर पहुंचे विधायक बसों में दरबार साहिब पहुंचे। कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। यह सभी को स्वीकार्य होना चाहिए। कैप्टन अमरिंदर सिंह अब सिद्धू को माफी मांगने को कह रहे हैं। श्री दरबार साहिब में जाने से पहले नवजोत सिद्धू ने ट्वीट किया कि बदलाव की हवा, लोगों की, लोगों के लिए और लोगों के द्वारा। अमृतसर पहुंचे कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि सिद्धू को नहीं बल्कि मुख्यमंत्री को पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उनके द्वारा बहुत से मुद्दों को हल नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!