करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा इनेलो ने संगठन में विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा इनेलो ने संगठन में विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ;- इंडियन नेशनल लोकदल ने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां करते हुए सूची जारी की है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से सलाह-मश्विरा कर सूबे सिंह लोहान और अशोक वर्मा को सदस्य राज्य कार्यकारिणी बनाया गया है। इनके अलावा चतर सिंह कश्यप को बीसी सैल का राज्य संयोजक और बलराज नगूरा को उचाना का हलका अध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को चौधरी देवी लाल की 20वीं पुण्यतिथि पर पूरे देश में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। हरियाणा के सभी जिलों में चौधरी देवी लाल की प्रतिमाओं को दूध से नहलाकर बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किए। राजधानी दिल्ली में राजघाट पर ताऊ देवी लाल की समाधि ‘सघर्ष स्थल’ पर इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला व देश के विभिन्न भागों से हजारों लोगों ने शामिल होकर किसानों के मसीहा चौधरी देवी लाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पंचकूला में ताऊ देवी लाल स्टेडियम में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने चौधरी देवी लाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
उन्होंने ताऊ देवीलाल को किसान, कमेरे तथा गरीबों का हितैषी बताया और कहा कि आज किसान और कमेरा वर्ग सब से ज्यादा दुखी है, ऐसे में लोगों को चौधरी देवी लाल की आम आदमी को लाभ देने वाली नीतियों की याद आती है।
इनेलो नेता ने कहा कि अलग हरियाणा राज्य को बनवाने में सबसे बड़ा योगदान चौधरी देवी लाल का रहा है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जन्म-दिन और पुण्य-तिथि पर सरकार को कार्यक्रम कर उनको याद करना चहिए जिससे आने वाली पीढ़ी भी अपने महापुरुषों को याद रख सके और युवा उनके दिखाए रास्ते पर चल कर लोगों की भलाई के कार्य कर सकें।
इस अवसर पर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, प्रकाश भारती, श्याम सिंह राणा, सतिंद्र सिंह टोनी, सीमा चौधरी व नच्छत्र सिंह मल्हान सहित हजारों ताऊ के अनुयायी भी उपस्थित थे। राज्य के विभिन्न जिलों में इंडियन नेशनल लोकदल की जिला व हलका ईकाई द्वारा भी जगह-जगह ताऊ के श्रद्धाजंलि समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!