करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा भाजपा नेताओं ने रोष स्वरूप पंजाब के मुख्यमंत्री का जलाया पुतला*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा भाजपा नेताओं ने रोष स्वरूप पंजाब के मुख्यमंत्री का जलाया पुतला*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब के मुक्तसर जिले में हाल ही में भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हुए कथित हमले के विरोध में पड़ोसी हरियाणा में भाजपा ने मंगलवार को राज्य में प्रदर्शन किया, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला जलाया और उनके इस्तीफे की मांग की। पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर से विधायक नारंग की शनिवार को मुक्तसर जिले के मलौट में प्रदर्शनकारी किसानों ने कथित रूप से पिटाई कर दी तथा उनके कपड़े फाड़ दिए थे। हरियाणा भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश के झज्जर, फतेहाबाद, पंचकूला एवं यमुनानगर समेत अन्य स्थानों पर भाजपा ने यह प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने पंजाब प्रदेश में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर राज्य की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की। इन नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की भी मांग की। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। यमुनानगर में भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने घटना को अलोकतांत्रिक करार देते हुए कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर हमला स्वीकार्य नहीं है। पंजाब के कई राजनीतिक दलों ने मुक्तसर जिले की घटना की निंदा की। पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने भी नारंग पर हुए हमले की निंदा करते हुए राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है। पंजाब में भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले चार महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों के रोष का सामना करना पड़ा है। किसान इन कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों ने कुछ मौकों पर भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों को बाधित भी किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!