Wednesday, July 3, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

गोहाना के पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक का निधन, दो बार बने थे विधायक*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गोहाना के पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक का निधन, दो बार बने थे विधायक*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सोनीपत ;- हरियाणा के पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक का निधन हो गया है। वो गोहाना विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके थे। आज उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव आंवली ( सोनीपत ) में होगा। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद गोहाना हलके के पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक का निधन हुआ है।
किताब सिंह मलिक करीब 80 साल की उम्र के थे। वो गोहाना विधानसभा से दो बार विधायक भी चुने गए थे और चौधरी चरण सिंह जैसे बड़े नेताओं के साथ भी काम कर चुके थे। किताब सिंह मलिक वर्ष 1982 में लोकदल की टिकट पर तथा 1991 में बतौर निर्दलीय गोहाना हलके से विधायक रह चुके थे। उन्होंने पिछले चुनाव के दौरान भाजपा का दामन थाम लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!